
अचानक लोगों को कुत्ते की तरह काटने लगा युवक, डॉक्टर ने बताई डराने वाली वजह
AajTak
पालनपुर में एक युवक अचानक कुत्तों जैसा व्यवहार करने लगा और उसने कई लोगों को काटने की कोशिश की. जांच के दौरान युवक में रेबीज के गंभीर लक्षण सामने आने से हड़कंप मच गया. युवक में हाइड्रोफोबिया और आक्रामक व्यवहार जैसे लक्षण दिखने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है.
गुजरात के पालनपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद वो अचानक कुत्ते की तरह दूसरे लोगों को काटने लगा. डॉक्टर ने जब उसकी जांच की तो पता चला कि पहले उसे एक कुत्ते ने काटा था जिसके बाद युवक में रेबीज से जुड़े गंभीर लक्षण दिखाई देने लगे.
जानकारी के अनुसार 27 साल के देवाभाई को कुछ समय पहले एक कुत्ते ने काट लिया था. शुरुआती समय में सामान्य स्थिति लगने के कारण मामला गंभीर नहीं समझा गया, लेकिन कुछ दिनों बाद युवक में हाइड्रोफोबिया यानी पानी से डर और आक्रामक व्यवहार जैसे खतरनाक लक्षण दिखने लगे.
डॉक्टर ने बताया क्यों कुत्ते जैसी हरकत कर रहा था युवक
बताया जा रहा है कि युवक की हालत धीरे-धीरे बिगड़ने लगी और उसने आसपास मौजूद लोगों को काटने का प्रयास भी किया. इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी. स्थिति गंभीर होने पर परिजनों ने बिना देर किए युवक को पालनपुर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया.
अस्पताल में युवक को डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में रखा गया है. मरीज खुद को या दूसरों को नुकसान न पहुंचाए, इसके लिए एहतियातन उसके दोनों हाथ और पैर बांधकर इलाज किया जा रहा है. मेडिकल टीम लगातार युवक की स्थिति पर नजर बनाए हुए है.
जानकारी के मुताबिक युवक मूल रूप से साबरकांठा जिले का निवासी है और फिलहाल अपने परिवार के साथ पालनपुर में रह रहा था. घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है और पूरे मामले की मॉनिटरिंग की जा रही है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










