
3000 करोड़ के निवेश घोटाले में मनोज तिवारी, गोविंदा, शक्ति कपूर की बढ़ी मुश्किलें, जमशेदपुर में केस दर्ज
AajTak
मैक्सीजोन टच निवेश घोटाले में फिल्मी सितारों और सांसद मनोज तिवारी की मुश्किलें बढ़ गई हैं. जमशेदपुर कोर्ट के आदेश पर निवेशकों को लुभाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है. कंपनी पर 15 प्रतिशत मासिक रिटर्न का लालच देकर निवेश करवाने का आरोप है. निवेशकों के करोड़ों रुपये फंसने के बाद मामला कोर्ट तक पहुंचा और अब पुलिस जांच शुरू हो गई है.
निवेश से जुड़े एक बड़े घोटाले में अभिनेता और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी, अभिनेता गोविंदा, शक्ति कपूर और चंकी पांडे समेत कई लोगों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. इन सभी के खिलाफ निवेशकों को लुभाने और निवेश योजना का प्रचार करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है.
15 प्रतिशत ब्याज देने का किया था वादा
रिपोर्ट के मुताबिक गाजियाबाद स्थित कंपनी Maxizone Touch Private Limited से जुड़ा यह मामला जमशेदपुर कोर्ट में सामने आया. आरोप है कि कंपनी ने निवेशकों को भारी मुनाफे का लालच दिया था. कंपनी की स्कीम में निवेश करने पर हर महीने करीब 15 प्रतिशत ब्याज देने का वादा किया गया था.
मामले की सुनवाई शुक्रवार को जमशेदपुर के चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कोर्ट में हुई. शिकायतकर्ता सुबोध कुमार सिंह की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने आईपीसी की धारा 420, 120B सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करने का आदेश दिया. शिकायतकर्ता के वकील विद्या सिंह ने बताया कि कोर्ट में शिकायत दर्ज होने के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ साकची थाना में केस दर्ज किया जाएगा.
कई फिल्मी सितारों ने किया था कंपनी का विज्ञापन
बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ताओं ने कंपनी में करीब 30 लाख रुपये तक का निवेश किया था. निवेशकों का आरोप है कि कंपनी ने तय समय पर ब्याज और मूलधन वापस नहीं किया. वहीं कंपनी का कहना है कि उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ, जिसके कारण भुगतान नहीं किया जा सका.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










