
मुश्किल 'घड़ी' की उत्तराधिकारी… जानें सुनेत्रा पवार का राजनीतिक सफर
AajTak
पिछले दो साल सुनेत्रा पवार के लिए बड़े उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं. 61 साल की उम्र में राजनीति में कदम रखने, लोकसभा चुनाव हारने, राज्यसभा पहुंचने और अब महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनने तक उनका सफर तेजी से बदला है.
महाराष्ट्र को पहली महिला उपमुख्यमंत्री मिल गई है. शनिवार शाम को अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने लोकभवन में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली. सुनेत्रा पवार का उपमुख्यमंत्री बनना पहले से तय नहीं था, पति अजित की प्लेन क्रैश में निधन के बाद ऐसी राजनीतिक परिस्थितियां बन गईं. दिवंगत अजित के न होने की वजह से यह पद खाली हो गया था.
पिछले दो साल सुनेत्रा पवार के जीवन और राजनीति में बड़े बदलाव लेकर आए हैं. 61 साल की उम्र में राजनीति में कदम रखने वाली सुनेत्रा पवार अब महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बन कर इतिहास रच दिया है.
राजनीतिक परिवार से ताल्लुक, लेकिन खुद रहीं दूर
सुनेत्रा पवार का जन्म 1963 में तत्कालीन उस्मानाबाद (अब धाराशिव) में एक मराठा परिवार में हुआ. उनके पिता बजीराव पाटिल और भाई पद्मसिंह बाजीराव पाटिल राजनीति में सक्रिय रहे. पद्मसिंह पाटिल महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं और एनसीपी के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे.
सुनेत्रा लंबे समय तक प्रत्यक्ष राजनीति से दूर रहीं, हालांकि वे बारामती में अजित पवार के प्रचार में कभी-कभी नजर आती थीं.
सामाजिक कार्यों से बनाई अलग पहचान

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










