
'आतंकवाद से पीड़ित समाज को आत्मरक्षा का पूरा हक', भारत-अरब शिखर सम्मेलन में बोले जयशंकर
AajTak
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भारत-अरब बैठक में आतंकवाद के प्रति 'जीरो टॉलरेंस' और आत्मरक्षा के अधिकार पर जोर दिया. उन्होंने गाजा संकट और पश्चिम एशिया की अस्थिरता को वैश्विक चिंता बताया. साथ ही, 2026-28 के लिए डिजिटल तकनीक और ऊर्जा सुरक्षा पर आधारित नया द्विपक्षीय सहयोग रोडमैप पेश किया.
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित 'द्वितीय भारत-अरब विदेश मंत्री बैठक' को संबोधित करते हुए वैश्विक सुरक्षा और आतंकवाद पर कड़ा संदेश दिया. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आतंकवाद से प्रभावित देशों और समाजों को अपनी रक्षा करने का पूरा अधिकार है.
जयशंकर ने कहा कि तेजी से बदलती वैश्विक व्यवस्था और पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्षों ने भारत और अरब देशों के बीच घनिष्ठ तालमेल को पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण बना दिया है. जयशंकर का यह बयान पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में बढ़ते तनाव और भारत की सीमा पार आतंकवाद के प्रति सख्त नीति को दर्शाता है. जयशंकर ने आतंकवाद को भारत और अरब जगत दोनों के लिए साझा खतरा बताया.
जयशंकर ने कहा कि राजनीतिक, आर्थिक, तकनीकी और जनसांख्यिकीय बदलाव वैश्विक परिदृश्य को नया आकार दे रहे हैं, जिसमें पिछले एक साल में पश्चिम एशिया में विशेष रूप से नाटकीय बदलाव देखे गए हैं, जिसका भारत और अरब देशों के साथ उसके जुड़ाव पर सीधा असर पड़ा
यह भी पढ़ें: जयशंकर के सामने आते ही पोलिश विदेश मंत्री ने मारी पलटी, पाकिस्तान जाकर कश्मीर पर की थी बात
उन्होंने कहा कि "सीमा पार आतंकवाद अंतरराष्ट्रीय संबंधों के बुनियादी सिद्धांतों का उल्लंघन है. आतंकवाद के सभी रूपों के प्रति 'जीरो टॉलरेंस' का अंतरराष्ट्रीय मानक मजबूत होना चाहिए." उन्होंने जोर देकर कहा कि आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और वैश्विक सहयोग को इसे खत्म करने के लिए अडिग रहना होगा.
क्षेत्रीय फ्लैशपॉइंट्स पर चिंता

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










