
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 31 जनवरी 2026 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बलोच विद्रोहियों ने 12 शहरों में एकसाथ हमले कर हालात तनावपूर्ण कर दिए हैं. महाराष्ट्र में सुनेत्रा पवार ने पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. मिडिल ईस्ट में जंग का खतरा बढ़ता दिख रहा है. बंगाल में निपाह वायरस के मामले और मैक्सीजोन टच घोटाले ने चिंता बढ़ा दी है.
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 31 जनवरी को बलोच विद्रोहियों ने बड़ा हमला किया. एक साथ 12 शहरों पर किए गए इस हमले में बलोचों ने पाकिस्तान को बड़ी चोट दी है. सुनेत्रा पवार ने शनिवार को महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. मिडिल ईस्ट में जंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. ईरान के दक्षिणी बंदरगाह बंदर अब्बास में एक धमाका हुआ. टी20 वर्ल्ड कप से पहले पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस के 2 मामले सामने आए, जिसने चिंताएं पैदा कर दी हैं. मैक्सीजोन टच निवेश घोटाले में फिल्मी सितारों और सांसद मनोज तिवारी की मुश्किलें बढ़ गई हैं. आज शाम की बड़ी खबरें...
1. बैंक पर कब्जा कर रॉकेट से उड़ा दिया... बलोचों विद्रोहियों का ऑपरेशन हेरॉफ 2.O, जिसने पाकिस्तान में मचा दी खलबली
पाकिस्तान का बलूचिस्तान प्रांत शनिवार को बागी बलोचों की हुंकार से सहम गया. बलूचिस्तान में बलोच अलगाववादियों ने 'ऑपरेशन हेरॉफ 2.0' के तहत बड़े पैमाने पर हमले किए, जिसने इस्लामाबाद में बैठी पाकिस्तान सरकार और रावलपिंडी की आर्मी बैरकों में मौजूद आर्मी चीफ आसिम मुनीर की चूलें हिला दी है. बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने इस ऑपरेशन को अपनी आजादी की लड़ाई का अगला चरण बताया है. शनिवार की सुबह बलूचिस्तान के कई जिलों जिनमें क्वेटा, नुश्की, दल्बंदीन, पसनी, ग्वादर, खारान और मस्तुंग BLA के बागियों ने हमला किया.
2. सुनेत्रा पवार बनीं डिप्टी CM... लेकिन नहीं मिला वित्त मंत्रालय, CM फडणवीस ने सौंपी इन विभागों की जिम्मेदारी
महाराष्ट्र की राजनीति में शनिवार को एक ऐतिहासिक और भावनात्मक क्षण देखने को मिला, जब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) की नेता और दिवंगत अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली. मुंबई के लोक भवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सुनेत्रा पवार को विभागों का आवंटन भी कर दिया है. उपमुख्यमंत्री पद के साथ-साथ राज्य वह सरकार में आबकारी, खेल और अल्पसंख्यक एवं औकाफ मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालेंगी. हालांकि, उन्हें इन मंत्रालयों के अलावा अहम वित्त विभाग की जिम्मेदारी नहीं दी गई है.
3. मिडिल ईस्ट में शुरू होने वाली है जंग... ईरान के बंदर अब्बास पोर्ट पर धमाका, कमांडर की मौत की खबरों से सनसनी

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










