
टूटते तारों की तरह गिर रहे थे प्लेन के टुकड़े... जब आसमान में कलाबाजी दिखाते हुए टकराए दो विमान
AajTak
आसमान में दो सैन्य विमानों की आपस में टक्कर हो गई. इस हादसे का फुटेज सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया गया है. इसमें दिखाया गया है कि प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान फ्रांस के उत्तर-पूर्व में दो विमान आपस में टकरा गए और इसके टुकड़े जमीन पर टूटे तारों की तरह गिरते देखे गए.
सेंट-डिजियर एयरबेस के ऊपर आसमान में दो फ्रांसीसी सैन्य विमान कलाबाजियां दिखाते हुए आपस में टकरा गए. इसके बाद दोनों प्लेन कई टुकड़ों में बंटकर धरती पर ऐसे गिरते दिखाई दिए, जैसे उल्का पिंडों की बारिश हो रही हो. यह भयावह दुर्घटना मंगलवार दोपहर को हुई.
अब इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि, दुर्घटना के दौरान को दोनों ही विमान के पायलट प्लेन से इजेक्ट हो गए थे और पैराशूट के जरिए धरती पर सुरक्षित नीचे उतर गए.
प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान हुआ हादसा डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार यह दुर्घटना मंगलवार दोपहर 15:40 बजे एयर बेस 113 के पास एक प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान हुई. इसमें 7 अल्फा जेट शामिल थे. सभी पैट्रोइल डी फ्रांस एयरशो के लिए अभ्यास कर रहे थे. इस दौरान दो विमान आपस में टकरा गए.
दो विमानों की हुई एक दूसरे से टक्कर सोशल मीडिया एक्स पर हादसे का फुटेज शेयर किया गया है. इसमें पांच विमानों को लाल, सफेद और नीले रंग का धुआं छोड़ते हुए आसमान में उड़ते हुए दिखाया गया है, जबकि दो विमान पीछे छूट जाते हैं और कुछ देर के लिए एक-दूसरे को छूते हुए टुकड़ों में बंट जाते हैं और नीचे गिरते हुए दिखाई देते हैं.
यह भी पढ़ें: विमान दुर्घटना में बची महिला... बताया - किस सीट की वजह से बच पाई जान?
अलग-अलग जगह गिरे प्लेन के मलबे पावर्स टेलीविजन के अनुसार, एक जेट विमान सेंट-डिज़ियर में कैलिन साइलो में दुर्घटनाग्रस्त होकर गिरा और माना जाता है कि दूसरा विमान नहर में जाकर गिर गया. विमान से बाहर निकलने के बाद दोनों पायलट और एक यात्री होश में आ गए थे.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











