
टी20 वर्ल्ड कप से क्यों बांग्लादेश हुआ OUT, स्कॉटलैंड को कैसे मिला चांस? ICC ने दिया हर जवाब
AajTak
आईसीसी ने साफ किया कि बांग्लादेश को टी20 विश्व कप 2026 से इसलिए हटाया गया क्योंकि सुरक्षा जांच में भारत में कोई ठोस खतरा नहीं पाया गया और बीसीबी ने तय समयसीमा तक भागीदारी की पुष्टि नहीं की. इसके बाद आईसीसी ने नियमों के अनुसार स्कॉटलैंड को रिप्लेसमेंट टीम के रूप में शामिल किया.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने शनिवार, 24 जनवरी को यह साफ किया कि उसने टी20 विश्व कप 2026 से बांग्लादेश को हटाकर स्कॉटलैंड को क्यों शामिल किया. आईसीसी ने बताया कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए टूर्नामेंट के वेन्यू को भारत से श्रीलंका स्थानांतरित करने की मांग की थी और कहा था कि वह अपनी टीम को भारत नहीं भेजेगा.
आईसीसी और बीसीबी के बीच इस मुद्दे पर लंबे समय तक बातचीत चली. मामला तब और गंभीर हो गया जब आईसीसी ने साफ कर दिया कि वह पहले से तय कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं करेगा. इसके बाद बांग्लादेश अपने रुख पर अड़ा रहा और आधिकारिक तौर पर टूर्नामेंट के बहिष्कार का ऐलान कर दिया. विवाद समाधान समिति में की गई अपील भी सफल नहीं रही और अंत में आईसीसी ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल करने का फैसला लिया.
अब आईसीसी ने एक विस्तृत बयान जारी कर अपने फैसले के पीछे की वजह बताई है.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान भी करेगा टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार? बांग्लादेश के बाहर होने पर नकवी की ICC को धमकी
आईसीसी ने बांग्लादेश को क्यों हटाया?
आईसीसी ने कहा कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड द्वारा भारत में मैच खेलने को लेकर उठाई गई सुरक्षा चिंताओं की गहराई से समीक्षा की गई. पिछले तीन हफ्तों में आईसीसी और बीसीबी के बीच कई दौर की बातचीत हुई.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








