
टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाक खिलाड़ियों में होगा हैंडशेक? ICC-PCB डील से क्या निकला
AajTak
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैदान पर हैंडशेक नहीं करने की परंपरा जारी है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दोनों टीमें 15 फरवरी को भिड़ेंगी. ऐसे में देखने वाली बात होगी की क्या इस मुकाबले में हैंडशेक होगा. क्योंकि पाकिस्तान ने आईसीसी के सामने ये मांग उठाई है.
टी20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में मुकाबला खेला जाएगा. बायकॉट की धमकी देने वाले पाकिस्तान ने अपने फैसले से यू-टर्न ले लिया है. पाकिस्तान सरकार ने सोमवार देर रात इस बात की पुष्टि कर दी है कि वो मैच खेलने के लिए तैयार हैं. पाकिस्तान के बैकफुट पर आने से एक बार फिर इस मुकाबले को लेकर रोमांच बढ़ गया है.
इसी बीच चर्चा तेज हो गई है कि क्या मैच के दौरान दोनों देशों के खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिलाएंगे या नहीं. दरअसल, आईसीसी के साथ बैठक में पाकिस्तान ने भारत के साथ मैच खेलने के लिए एक शर्त ये भी रखी थी कि भारतीय खिलाड़ी हैंडशेक करें.
बता दें कि अप्रैल 2025 में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ नहीं मिला रहे हैं. अब जब कई दिनों की तनातनी, बैकचैनल बातचीत और राजनीतिक ड्रामे के बाद पाकिस्तान 2026 टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ खेलने को तैयार हो गया है. तो चर्चा है कि क्या हैंडशेक होगा?
यह भी पढ़ें: बहिष्कार भी फेल, शर्तें भी खारिज, फिर... नकवी ने खुद खोला पाकिस्तान के यू-टर्न का सीक्रेट
इसका जवाब है नहीं. जब दोनों टीमें 15 फरवरी को कोलंबो में आमने-सामने होंगी, तो किसी बड़े आखिरी पल के बदलाव को छोड़ दें, तो भारतीय और पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बीच हाथ मिलाने की कोई संभावना नहीं है. क्योंकि रिपोर्ट्स की मानें तो आईसीसी ने पाकिस्तान की इस शर्त को मानने से इनकार कर दिया था.
भारत-पाकिस्तान मैच में नहीं होगा हैंडशेक

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








