
टी20 वर्ल्ड कप में भारत के साथ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, शहबाज सरकार का बड़ा फैसला
AajTak
भारत के खिलाफ पाकिस्तानी टीम आगामी टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप मैच नहीं खेलेगी. यह मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में होना है. पाकिस्तान सरकार के फैसले के बाद अब आईसीसी और बीसीसीआई की प्रतिक्रिया का इंतजार है.
पाकिस्तानी सरकार ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भाग लेने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम को मंजूरी दे दी है. हालांकि, इस मंजूरी के साथ सरकार ने एक अहम शर्त भी रखी. सरकारी आदेश के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में हिस्सा नहीं लेगी. यानी टूर्नामेंट में पाकिस्तान की भागीदारी तो होगी, लेकिन बहुप्रतीक्षित भारत-पाकिस्तान मुकाबला से वो दूरी बनाएगा.
गवर्नमेंट ऑफ पाकिस्तान के आधिकारिक X हैंडल से ट्वीट करके इस बात की घोषणा की गई है. इसमें कहा गया, 'इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान की सरकार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भाग लेने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम को मंजूरी देती है, हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ निर्धारित मैच नहीं खेलेगी.'
माना जा रहा है कि यह कदम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) को आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचाने की रणनीति का हिस्सा है. हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आईसीसी पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया था और कहा था कि संस्था बीसीसीआई के प्रभाव में काम कर रही है.
ICC को अब तक पाकिस्तान ने नहीं दी है जानकारी सूत्रों के मुताबिक, आईसीसी को अब तक इस मामले में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की ओर से कोई लिखित सूचना प्राप्त नहीं हुई है. आईसीसी की ओर से किसी भी तरह की कार्रवाई या प्रतिबंध पर फैसला तभी लिया जाएगा, जब पीसीबी आधिकारिक तौर पर आईसीसी को सूचित करेगा.
यह घोषणा उस अहम बैठक के कुछ ही मिनटों बाद आई, जो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और मोहसिन नकवी के बीच हुई थी. इससे पहले भी नकवी प्रधानमंत्री से मुलाकात कर चुके थे और कहा था कि टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की भागीदारी पर अंतिम फैसला 30 जनवरी या 2 फरवरी तक आ जाएगा. गौरतलब है कि पाकिस्तान ने इस 20 टीमों वाले मेगा टूर्नामेंट में अपनी भागीदारी पर दोबारा विचार तब शुरू किया, जब आईसीसी ने पिछले महीने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल करने का ऐलान किया. यह फैसला बांग्लादेश के भारत दौरे से इनकार करने के बाद लिया गया.
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने यह कदम उस समय उठाया, जब आईपीएल फ्रेंचाइजR कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बीसीसीआई के निर्देश पर अनुभवी तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज कर दिया. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कई दौर की बातचीत हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका. अंततः आईसीसी ने बांग्लादेश की अपील खारिज करते हुए टूर्नामेंट शेड्यूल में किसी भी बदलाव से इनकार कर दिया और 24 घंटे का अल्टीमेटम जारी किया.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








