
टी20 वर्ल्ड कप में ईशान किशन या संजू सैमसन? कप्तान सूर्या ने दिया हर सवाल का जवाब
AajTak
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवें टी20 मैच में ईशान किशन के विकेटकीपिंग करने से सवाल खड़े हुए, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने स्पष्ट किया कि यह फैसला पहले से तय था. ईशान किशन ने इस मैच में अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाकर मैच को एकतरफा बना दिया. भारत ने सीरीज 4-1 से जीतकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले मजबूत संदेश दिया.
न्यूजीलैंड के खिलाफ शनिवार को तिरुवनंतपुरम में खेले गए पांचवें टी20 मैच के दौरान दूसरी पारी में उस वक्त सब हैरान रह गए जब ईशान किशन विकेटकीपिंग ग्लव्स पहनकर मैदान पर उतरे. आम तौर पर इस भूमिका में दिखने वाले संजू सैमसन उस समय विकेट के पीछे नहीं थे.
इससे पहले खेले गए चार मुकाबलों में संजू सैमसन ही भारत के नामित विकेटकीपर थे. हालांकि, सीरीज में उनके बल्ले से रन नहीं निकल पाए, ऐसे में यह सवाल उठना लाज़मी था कि क्या यह बदलाव सिर्फ रोटेशन का हिस्सा था या इसके पीछे कोई और वजह थी. हालांकि, भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस फैसले को लेकर सारी अटकलों पर विराम लगा दिया. भारत ने यह मुकाबला 46 रन से जीतते हुए सीरीज 4-1 से अपने नाम की और टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले अपनी तैयारियों को मजबूत किया.
कप्तान सूर्या ने बताई वजह
सूर्यकुमार ने साफ किया कि विकेटकीपिंग को लेकर फैसला सीरीज शुरू होने से पहले ही ले लिया गया था. उन्होंने कहा, 'चूंकि तिलक वर्मा उपलब्ध नहीं थे, इसलिए पहले मैच से ही दोनों विकेटकीपर प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे. सीरीज शुरू होने से पहले ही तय हो गया था कि संजू तीन मैचों में विकेटकीपिंग करेंगे और ईशान दो मैचों में.'
यह भी पढ़ें: 10 छक्के, 6 चौके... ईशान किशन ने शतक जड़कर की रिकॉर्ड्स की बरसात, भारतीय टीम ने भी रचा खास कीर्तिमान
ईशान किशन के लिए यादगार रात

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








