
टी20 के बाद अगला मिशन ODI वर्ल्ड कप 2027... कोच गंभीर ने बताया कब से शुरू होगी तैयारी
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया अब 2027 वनडे वर्ल्ड कप पर फोकस करेगी. हेड कोच गौतम गंभीर के मुताबिक आईपीएल 2026 के बाद इस टूर्नामेंट की तैयारी शुरू होगी. वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका में होना है, इसलिए टीम सही कॉम्बिनेशन और वहां की परिस्थितियों के हिसाब से खिलाड़ियों का चयन करेगी.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद अब टीम इंडिया का अगला बड़ा लक्ष्य आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 होगा. टीम इंडिया ने टी20 फॉर्मेट में लगातार दो बार वर्ल्ड कप जीता है, लेकिन 50 ओवर का वर्ल्ड कप उसने आखिरी बार 2011 में जीता था. ऐसे में टीम 16 साल का इंतजार खत्म करना चाहेगी. भारत की जीत के बाद हेड कोच गौतम गंभीर ने बताया कि टीम 2027 के वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी कब से शुरू करेगी.
कब शुरू होगी तैयारी
गौतम गंभीर ने आजतक से बातचीत में कहा कि आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद टीम इंडिया 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू करेगी. उन्होंने कहा कि आईपीएल 2026 और वर्ल्ड कप के बीच करीब 25 से 30 वनडे मैच खेले जाएंगे, इसलिए जल्दी योजना बनाना जरूरी है क्योंकि आजकल वनडे फॉर्मेट ज्यादा नहीं खेला जाता.
यह भी पढ़ें: 'अगर संजू सैमसन शतक का सोचते तो 250 नहीं बनते...', गौतम गंभीर ने खोला टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम का राज
क्या बौले गौतम गंभीर
गंभीर ने कहा, 2027 वर्ल्ड कप की योजना आईपीएल के बाद शुरू होगी. आईपीएल 2026 और वर्ल्ड कप के बीच करीब 25-30 वनडे मैच हैं. आजकल यह फॉर्मेट ज्यादा नहीं खेला जाता, इसलिए जितनी जल्दी योजना बनाना शुरू करेंगे, हमारे लिए उतना बेहतर होगा.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








