
टीम इंडिया में सेलेक्ट होने पर बोले सूर्यकुमार यादव- लगता है सपना देख रहा हूं
AajTak
सूर्यकुमार यादव को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है. उन्होंने टीम में सेलेक्ट होने पर रिएक्ट किया है.
मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट में और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बाद सूर्यकुमार यादव को आखिरकार टीम इंडिया में चुन लिया गया है. सूर्यकुमार यादव को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है. उन्होंने टीम में सेलेक्ट होने पर रिएक्ट किया है. टी20 टीम में सिलेक्शन होने के बाद इस बल्लेबाज ने नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम की पिच पर बैठे हुए अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड की है. उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि ऐसा लगता है कि मैं सपना देख रहा हूं. The feeling is surreal🇮🇳🧿❤️ pic.twitter.com/RccRbyYpx4 SKY के नाम से जाने जाने वाले सूर्यकुमार यादव की लंबे समय से भारतीय टीम में शामिल होने की चर्चाएं चल रही थीं. आईपीएल के पिछले सीजन के 15 मैचों में सूर्यकुमार यादव ने 480 रन बनाए थे. मुंबई इंडियंस को चैम्पियन बनाने में सूर्यकुमार यादव का अहम रोल था.
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








