
'टटिहरी' गाने को लेकर चल रहे विवाद पर बोले मीका सिंह, रैपर बादशाह को किया सपोर्ट
ABP News
Tateeree Song Badshah: पॉपुलर सिंगर और रैपर इन दिनों अपने नए गाने 'टटिहरी' को लेकर विवादों में घिरे हुए हैं. वहीं अब विवाद के बीच सिंगर मीका सिंह ने रिएक्ट किया है आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा.
सिंगर और रैपर बादशाह इन दिनों अपने नए गाने 'टटिहरी' को लेकर विवादों में बने हुए हैं. उनका ये गाना कुछ दिन पहले ही रिलीज किया गया था. गाने में स्कूल की बच्चियों को देखा गया. इसी के साथ बादशाह के लीरिक्स ने इसे ढेरों व्यूज दिलाए. गाने पर महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के सेक्शुअलाइजेशन का आरोप लगा और फिर बड़ा विवाद खड़ा हो गया. अब इस पूरे मामले पर सिंगर मीका सिंह ने प्रतिक्रिया दी है.
'टटिहरी' गाने को लेकर चल रहे विवाद पर मीका सिंह ने किया रिएक्टबॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबित सिंगर मीका सिंह ने रैपर बादशाह और उनके गाने 'टटिहरी' को लेकर हुए विवाद पर अपनी बात कही. मीका ने बताया कि उन्होंने पहले ही बादशाह को इस बारे में मैसेज किया था, लेकिन बादशाह ने वो मैसेज थोड़ी देर बाद देखा.
उन्होंने कहा कि बादशाह अच्छे इंसान हैं और शायद उनका किसी को दुख पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था. ये सिर्फ एक ईमानदार गलती हो सकती है. मिका ने हरियाणवी कम्यूनिटी को भरोसा भी दिलाया कि उनकी भावनाओं का पूरा सम्मान किया जाएगा और फ्यूचर में बादशाह और सावधान रहेंगे.
बादशाह ने मांगी थी माफीबता दें, बादशाह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो डालकर 'टटिहरी' गाने को बेहूदा बताते हुए माफी मांगी थी. उन्होंने कहा कि मेरा नया गाना रिलीज हुआ है और मैं देख रहा हूं कि उसके एक हिस्से में मेरे लिरिक्स और विजुअल रिप्रेजेंटेशन की वजह से, जो मैसेज गया है उससे कई लोगों को खासकर मेरे हरियाणा के लोगों को और उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












