
ज्यादा पावरफुल... जबरदस्त फीचर्स! पुराने मॉडल से कितनी अलग है नई Himalayan? देखें डिटेल
AajTak
Royal Enfield Himalayan के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल को कंपनी ने हाल ही में पेश किया है. पिछले मॉडल के मुकाबले ये साइज में ज्यादा बड़ी होने के साथ ही ज्यादा पावरफुल इंजन के साथ आती है. यहां पर ग्राफिक्स के जरिए आपको बताया जा रहा है कि पुराने मॉडल से नई हिमालयन कितनी अलग है.
रॉयल एनफील्ड ने इटली के मिलान शहर में चल रहे EICMA मोटर शो में अपनी नई Himalayan 452 को आधिकारिक तौर पर पेश किया है. इस नई हिमालयन के साथ ही कंपनी ने अपने पहले इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल कांन्सेप्ट से HIM-E से भी पर्दा उठाया है. नई हिमालयन का इंतज़ार लंबे समय से हो रहा था और कंपनी ने इसे कई बड़े बदलाव के साथ बाजार में उतारा है.
साल 2016 में रॉयल एनफील्ड ने Himalayan 411 को पहली बार लॉन्च किया था. बाजार में आने के बाद एडवेंचर और ऑफरोडिंग के शौकीनों के बीच इस बाइक ने ख़ासी लोकप्रियता हासिल की. ये देश की सबसे किफायती एडवेंचर बाइक्स में से एक है. लेकिन इस बार नए हिमालयन में कंपनी ने कई परिवर्तन किए हैं, जो कि इसे पिछले मॉडल से बेहतर बनाते हैं. तो आइये एक तुलनात्मक अध्यन करते हुए समझते हैं कि, आखिर दोनों बाइक्स में कितना अंतर है.
डिज़ाइन:
सबसे पहले बात करेंगे दोनों बाइक्स के डिज़ाइन की, कंपनी नई हिमालयन में और भी ज्यादा राउंड शेप के फ्यूल टैंक का इस्तेमाल किया है, जो कि पिछले मॉडल में थोड़ा रेक्टेंगुलर शेप में आता था. फ्यूल टैंक डिजाइन बदलने के साथ ही इसकी फ्यूल स्टोर करने की क्षमता भी बढ़ गई है. पिछले मॉडल के 15 लीटर के बजाय अब ये 2 लीटर अतिरिक्त फ्यूल स्टोर कर सकता है.
रॉयल एनफील्ड ने नई हिमालयन की सीट के डिजाइन को भी बदल दिया है, हालांकि ये अब भी स्प्लिट सीट के साथ आती है. इसके अलावा नए साइड पैनल्स, आगे और पीछे के फेंडर्स और नई LED हेडलाइट्स दिए गए हैं. बाइक के इंडिकेटर्स को और भी ज्यादा मॉडर्न लुक दिया गया है. अन्य सभी विजुअल अपीयरेंस पहले जैसे ही हैं.
साइज में क्या हुआ बदलाव:

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









