
ज्ञानवापी मस्जिद विवाद: बीजेपी सांसद रवि किशन बोले- 'हमार नंदी उधर काहे ताकत हैं...'
AajTak
अपने अंदाज में रवि किशन ने कहा, ''हमार नंदी उधर काहे ताकत हैं.'' अब जब बातें निकली हैं तो सब दिखाई देने लगा. मामला कोर्ट में है, इसलिए ज्यादा बोलना गलत होगा. मुझे कोर्ट पर पूरा विश्वास है.
ज्ञानवापी मस्जिद विवाद पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है. इस पर योगी के गढ़ गोरखपुर से बीजेपी सांसद रवि किशन का बयान आया है. रवि किशन ने कहा कि मैं वहां काफी सालों से जा रहा था, जब नंदी को देखता था तो लगता है महादेव बैठे हैं. नंदी को वजूखाना की तरफ देखकर बुरा लग रहा है.
अपने अंदाज में रवि किशन ने कहा, ''हमार नंदी उधर काहे ताकत हैं.'' अब जब बातें निकली हैं तो सब दिखाई देने लगा. मामला कोर्ट में है, इसलिए ज्यादा बोलना गलत होगा. मुझे कोर्ट पर पूरा विश्वास है.
महादेव हमारे लिए क्या हैं? श्लोक में बताते हुए रवि किशन ने कहा कि हमारे इष्ट हैं महादेव, मैं जो हूं उनकी वजह से हूं. वहीं, बजट सत्र के दौरान अखिलेश यादव और डिप्टी सीएम केशव मौर्य के बीच तू-तड़ाक मामले पर रवि किशन ने कहा कि ये बहुत दुखद है. सदन की गरिमा होती है. मुझे ये बहुत बुरा लगा. तंज भरे अंदाज में रवि किशन ने कहा कि हार को पचाना भी चाहिए. मैं भी बहुत बार गिरा हूं. यह अखिलेश की हार की झल्लाहट है.
#kashivishwanath temple #हर_हर_महादेव__ॐ pic.twitter.com/vzlHbYTXPM
क्या है मामला?
बता दें कि पांच महिलाओं ने कोर्ट में याचिका दायर कर ज्ञानवापी मस्जिद के पीछे वाले हिस्से में मां शृंगार गौरी की पूजा और दर्शन करने की मांग की थी. साथ ही उन्होंने प्लॉट नंबर 9130 के निरीक्षण और वीडियोग्राफी की मांग भी की थी जिसे मंजूर करते हुए कोर्ट ने निरीक्षण और उसकी वीडियोग्राफी के आदेश दिए थे. रिपोर्ट में मस्जिद में शिवलिंग मिलने का दावा किया गया. वहीं मुस्लिम पक्ष ने शिवलिंग को फव्वारा बताया. फिलहाल इस मामले की सुनवाई वाराणसी के जिला अदालत में चल रही है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








