
जेवर एयरपोर्ट से अब फ्लाइट्स भरेंगी उड़ान, सरकार से मिला एयरोड्रम लाइसेंस, राम मोहन नायडू ने सौंपा
ABP News
जेवर के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान शुरू होने में अब ज्यादा समय बाकी नहीं रह गया है. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) को एयरोड्रम लाइसेंस सौंपा है.
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) को लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आई है. सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही यहां से उड़ाने शुरू हो जाएंगी. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) को एयरोड्रम लाइसेंस सौंप दिया है. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को एयरोड्रम लाइसेंस जारी किया था. एयरोड्रम लाइसेंस मिलने से एयरपोर्ट के संचालन का रास्ता साफ हो गया है.
बनेगा एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट
मंत्री राम नायडू ने एयरपोर्ट ऑपरेटर के साथ बाकी बची प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा करने पर चर्चा की. नायडू ने सोशल मीडिया पर जेवर एयरपोर्ट को देश की सबसे महत्वपूर्ण एविएशन परियोजनाओं में से एक बताया. उन्होंने कहा, जेवर एयरपोर्ट को एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट क्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है.एयरपोर्ट पर इंटीग्रेटेड MRO (मेंटेनेंस, रिपेयर एंड ओवरहॉल) और एयर कार्गो सुविधाएं भी होंगी.
एविएशन सेक्टर में विस्तार













