
जेफरसन से ट्रंप तक, कितना पुराना है व्हाइट हाउस में यौन आरोपों का सिलसिला?
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप विवादों में है. वजह है जेफरी एपस्टीन से जुड़ा यौन शोषण केस, जिसमें कोर्ट के आदेश पर कई सीलबंद दस्तावेज सार्वजनिक किए गए. ट्रंप पर सीधा आरोप तो नहीं, लेकिन एपस्टीन से उनकी दोस्ती जरूर तूल पकड़ चुकी है. वैसे वाइट हाउस में सेक्स स्कैंडल नई बात नहीं. सबसे ज्यादा विवादित मामला राष्ट्रपति थॉमस जेफरसन का रहा.
अमेरिकी नेताओं पर कई-कई बार यौन आरोप लगते रहे, फिर चाहे वो बिल क्लिंटन हों, या डोनाल्ड ट्रंप. खासकर ट्रंप की छवि पर बार-बार खरोंच लगती रही. लेकिन ये विवाद हाल-हाल के नहीं, अमेरिकी इतिहास में इससे भी कहीं पुराना और ज्यादा जटिल मामला रहा है थॉमस जेफरसन का. 'ऑल मेन आर क्रिएटेड इक्वल' जैसी बड़ी बातें कहने वाले इस लीडर पर आरोप था कि उन्होंने एक नाबालिग यौन दासी रखी हुई थी, जिससे उनकी कई संतानें हुईं. बाद में जेफरसन ने संतानों को गुलामी से मुक्ति दे दी, लेकिन महिला दशकों तक उसी ट्रैप में रही.
अमेरिका के तीसरे राष्ट्रपति जेफरसन ने जब डिक्लेरेशन ऑफ इंडिपेंडेंस लिखा तो उसकी एक लाइन बहुत चर्चित हुई- ऑल मेन आर क्रिएटेड इक्वल. आज भी इसे यूएस की ताकत माना जाता है. जेफरसन देश के तीसरे राष्ट्रपति बने. वे गुलामी के खिलाफ लगातार बोलते रहे, लेकिन असल में वे खुद सैकड़ों गुलामों के मालिक थे. इसमें बहुत से माइनर भी थे. इन्हीं में से एक थी सैली हेमिंग्स. अफ्रीकी-अमेरिकी मूल की किशोरी जेफरसन को विरासत में मिली थी. मतलब सैली के पेरेंट्स भी जेफरसन के परिवार की संपत्ति थे.
सैली को घरेलू कामों का जिम्मा मिला था, लेकिन बाद में जेफरसन उनका यौन शोषण करने लगे. उस दौर के कई लेखकों के मुताबिक जब जेफरसन ने सैली के साथ यौन संबंध बनाए, तब वह लगभग 14 साल की थी, और जेफरसन 44 साल के. इस रिश्ते से कई संतानों का जन्म हुआ. जेफरसन चूंकि बेहद मजबूत नेता थे, जिनकी छवि भी अपेक्षाकृत साफ थी, लिहाजा इसपर कोई हो-हल्ला नहीं हुआ.
कई लोगों ने इसपर शोषण पर किताब लिखी. ऐन एनेट गॉर्डन-रीड की किताब थॉमस जेफरसन एंड सैली हेमिंग्स- एन अमेरिकन कंट्रोवर्सी को इस मामले का सबसे करीबी लेखाजोखा माना जाता है. किताब में दावा है कि सैली ने कई बार आजादी की मांग की, लेकिन जेफरसन ने उसे रोके रखा. छूट के नाम पर ये भर हुआ कि सैली को हल्के घरेलू काम दिए जाने लगे और उन्हें अपनी पसंद के कपड़े पहनने या हंसने-बोलने की आजादी थी, जो उस दौर में गुलामों के लिए नहीं थी.
इस रिश्ते से हुए चार बच्चों को हालांकि उन्होंने धीरे-धीरे आजादी दे दी. जेफरसन की मौत के बाद सैली को हर टाइम दिया गया, यानी अपनी मर्जी से जी सकने की इजाजत. इस घटना के लंबे समय बाद सैली की संतानों का डीएनए टेस्ट हुआ और माना गया कि विवादों में सच्चाई थी.
इतने विवादों के बाद भी क्यों नहीं हुई कार्रवाई अमेरिका में तब ज्यादातर राज्यों में गुलामी वैध थी. खेत-दौलत की तरह ही गुलाम भी मालिक की संपत्ति थे, जिनके साथ वो मनचाहा व्यवहार कर सकता था. गुलाम महिलाओं से मालिकों के यौन संबंध आम थे. इसे अपराध की श्रेणी में नहीं रखा जाता था. अगर कोई गुलाम बगावत पर उतरकर बोलना भी चाहे तो कोई अदालत नहीं थी, जहां उसकी टेस्टिमोनी मायने रखती. यही वजह है कि जेफरसन को लेकर खास हो-हल्ला नहीं मचा. लेकिन राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा खूब हुई.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










