
'जेन जी प्यार को लेकर कन्फ्यूज नहीं', मॉडर्न रिलेशनशिप्स पर सिद्धांत चतुर्वेदी का साफ नजरिया
ABP News
Siddhant Chaturvedi: एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी इन दिनों अपकमिंग रोमांटिक फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ को लेकर चर्चा में हैं. वहीं अब हाल ही में उन्होनें आज की डेटिंग कल्चर पर बात की है.
मॉडर्न रिलेशनशिप्स को लेकर चल रही बहस के बीच एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी ने खुलकर अपनी राय रखी है. उनका मानना है कि जेन जी प्यार में कन्फ्यूज नहीं है. साथ ही यह किसी जेनेरेशन का मुद्दा नही है, बल्कि इवोल्यूशन है. सिद्धांत के अनुसार सोशल मीडिया के दौर ने रोमांस के मायने और उसकी एक्सप्रेशन दोनों को बदल दिया है. जो चीजें लोगों को भ्रम लगती हैं, दरअसल वह प्यार को समझने और जताने के नए तरीके हैं.
सिद्धांत कहते हैं, 'आज हम सोशल मीडिया के युग में जी रहे हैं, और इसने प्यार के काम करने के तरीके को पूरी तरह बदल दिया है.' सिद्धांत के मुताबिक अब इमोशन्स रियल टाइम में सामने आती हैं, लेकिन स्क्रीन के जरिए.
मॉडर्न रिलेशनशिप्स पर बोले सिद्धांत चतुर्वेदी पुराने समय को याद करते हुए सिद्धांत कहते हैं, 'हमारे समय में भी कन्फ्यूजन था, लेकिन बिल्कुल अलग लेवल पर. सोशल मीडिया नहीं था, इसलिए हमें अक्सर पता ही नहीं चलता था कि सामने वाला क्या महसूस कर रहा है. सालों बीत जाते थे और हम उनकी भावनाओं से अनजान रहते थे.'
उन्होंने मुस्कुराते हुए याद किया, 'हम स्कूल के बाहर खड़े होकर उसकी सिर्फ एक झलक पाने का इंतजार करते थे. बस यह उम्मीद रहती थी कि एक बार नजर मिल जाए. नज़र मिल गई तो क्या उसने हमें देखा या नहीं? अगर वो आगे बढ़ गई है तो क्या पलटकर देखेगी? ये छोटे-छोटे पल हमारे लिए सब कुछ होते थे.'

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












