
जूनियर एनटीआर को देखने बैंगलुरु के अस्पताल में उमड़ी भीड़, तोड़ा एस्किलेटर, वीडियो हो रहा वायरल
ABP News
Jr NTR Fans: एक्टर्स के लिए फैंस का प्यार हमेशा से ही देखने को मिलता रहता है. लेकिन कई बार ये प्यार जरूरत से ज्यादा ही भारी पड़ जाता है. इसका एक नजारा हाल ही में बैंगलुरु में देखने को मिला.
अपने पसंदीदा स्टार्स के लिए फैंस का प्यार हमेशा से ही देखने को मिलता रहा है. लेकिन कई बार फैंस का ये प्यार आसपास के लोगों के लिए भारी पड़ जाता है. हाल ही में इसका एक नजारा बैंगलुरु में देखने को मिला. जब जूनियर एनटीआर के फैंस ने उनकी केवल एक झलक पाने के लिए नए बने हुए अस्पताल की एस्किलेटर्स को ही तोड़ दिया. इस पूरे इंसिडेंट का एक वीडियो भी इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
क्या है पूरा मामला?दरअसल हाल ही में जूनियर एनटीआर बैंगलुरु में रविवार को KIMS हॉस्पिटल की एपनिंग के लिए पहुंचे थे. यहां एक्टर को देखने के लिए उनके फैंस की भारी भीड़ पहले से ही मौजूद थी. सैकड़ों फैंस हॉस्पिटल के अंदर और बाहर दोनों ही जगह मौजद थे. लेकिन देखते ही देखते ये मौका तब भयानक हो गया जब एक्टर को देखने के चक्कर में भीड़ ने धक्का- मुक्की शुरू कर दी. कई लोगों ने यहां सिक्योरिटी व्यवस्था का ही मखौल उड़ा दिया.
Be Safe Guys 🙏Escalator Glass Damaged #NTR pic.twitter.com/E1Oxx9XByM

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












