
जिम कार्बेट और दुधवा नेशनल पार्क में दम तोड़ रहे बाघ, छह महीने में 16 की हुई मौत
AajTak
उत्तराखंड के जिम कार्बेट में इस साल जनवरी से लेकर अबतक 12 बाघों की मौत हो चुकी है, जबकि यूपी के दुधवा टाइगर रिजर्व में चार बाघों की जान चली गई. इन बाघों की मौत कैसे हुई है इसकी जांच के लिए कमेटी भी बना दी गई है.
बाघ संरक्षण को लेकर आई रिपोर्ट में सामने आया है कि उत्तराखंड के जिम कार्बेट में इस साल जनवरी से लेकर अबतक 12 बाघों की मौत हो चुकी है, जबकि यूपी के दुधवा टाइगर रिजर्व में चार बाघों की जान चली गई. इनमें से बीते तीन हफ्तों में तीन और बीते तीन साल में 10 बाघों की मौत हो चुकी है. दुधवा और कार्बेट में इतने बाघों की मौत से हड़कंप मचा हुआ है.
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने 15 दिनों के भीतर हुई तीन बाघों की मौत के मामले में वन मंत्री अरुण कुमार और प्रमुख सचिन वन एवं पर्यावरण मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा है.
दुधवा रेंज के निघासन इलाके में बीते मई महीने में एक बाघ का शव मिला, जबकि जून महीने में मैलानी रेंज के रामपुर ढकैया में एक बाघिन की लाश मिली. बताया गया कि भूख और प्यास से इसकी मौत हुई है इसके कुछ दिन बाद ही किशनपुर सेंचुरी रेंज में बाघ का एक शव तालाब में मिला. बताया गया है कि आपसी संघर्ष की वजह से मौत हुई है.
सबसे पहले 21 अप्रैल को एक नर बाघ की मौत हुई थी. इसकी उम्र डेढ़ से दो साल थी. पोस्टमार्टम से पता चला कि इसने शिकार के दौरान ऐसी हड्डी खा ली जिससे इसके आंत फट गई थी और घायल हालात में मिलने के बावजूद बचाया नहीं जा सका.
दुधवा में बाघ की दूसरी मौत 31 मई को हुई निघासन इलाके में ही हुई. यहां एक 4 साल का नर बाघ मरा हुआ मिला. पोस्टमार्टम से पता चला कि बाघों की आपसी लड़ाई में यह घायल हो गया था जिसकी बाद में मौत हो गई.
तीसरे बाघ की मौत रामपुर ढ़केरिया गांव में हुई. इस बाघ ने कई दिनों से कुछ खाया नहीं था क्योंकि इसके के दांत टूटे हुए थे इसके पंजे और नाखून भी घिस कर टूट गए थे. दुधवा के फील्ड डायरेक्टर और वन विभाग तक जब खबर पहुंची तब तक यह गांव में जीवित भी और गाड़ी आने पर इसने गुस्से में हमला भी किया था लेकिन उसी गांव में वन विभाग की टीम के सामने ही उसने दम तोड़ दिया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










