
जिम्बाब्वे को 257 रन का लक्ष्य देने के बाद भारत की ओर से कसी हुई गेंदबाजी
BBC
भारत की ओर से सभी छह बल्लेबाजों ने आज 150 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की और कई रिकॉर्ड बनाए.
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 के मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे के सामने जीत के लिए 257 रन का लक्ष्य रखा है.
हालांकि इतना बड़ा लक्ष्य रखने के बाद भारतीय गेंदबाज कसी हुई गेंदबाजी कर रहे हैं. तीन ओवर के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर बिना किसी नुकसान के 19 रन है.
इससे पहले भारत ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 256 रन बनाए. इसके साथ ही भारत ने इस वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है.
हार्दिक पंड्या ने 23 गेंद में 50 रन की नाबाद पारी खेली. वहीं तिलक वर्मा 16 गेंद में 44 रन बनाकर नाबाद रहे.
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत ने अपना उच्च स्कोर बनाया. इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप में भारत का उच्च स्कोर 218 था जो उसने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था.
भारत ने अपनी पारी में 17 छक्के लगाए. ये टी20 वर्ल्ड कप के किसी मुकाबले में भारत की ओर से लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं.
भारत के सभी छह बल्लेबाजों ने आज 150 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहले ऐसा कभी नहीं हुआ.













