
'जानेमन, क्यों पीछे पड़ गए आप...' विवेक बिंद्रा ने संदीप महेश्वरी के लिए बनाया जवाबी VIDEO, क्या है मामला?
AajTak
Scam Exposed Sandeep Maheshwari: संदीप महेश्वरी और विवेद बिंद्रा के बीच जारी ये विवाद आठ दिन पहले शुरू हुआ था. जब संदीप महेश्वरी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया. इसके बाद उन्होंने यूट्यूब कम्युनिटी पर पोस्ट कर कहा कि उन पर वीडियो हटाने का दबाव डाला जा रहा है.
यूट्यूबर संदीप महेश्वरी और विवेक बिंद्रा के बीच जारी जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही. अब विवेक बिंद्रा ने महेश्वरी के लिए जवाबी वीडियो बनाया है. जिसमें वो बार बार उन्हें जानेमन कहते हैं. बता दें, यूट्यूबर और मोटिवेशन स्पीकर संदीप महेश्वरी ने अपने यूट्यूब चैनल पर आठ दिन पहले एक वीडियो अपलोड किया था. जिसमें वो दो लड़कों से बात करते दिखाई देते हैं. दोनों उन्हें बताते हैं कि उन्होंने बिजनेस सीखने के लिए एक बड़े यूट्यूबर से 50 हजार रुपये और 35 हजार रुपये में कोर्स खरीदे थे. लेकिन इससे इन्हें कोई फायदा नहीं हुआ.
इनमें से एक लड़का कहता है कि 'बिजनेसमैन की जगह सेल्समैन बना रहे हैं.' वो बताते हैं कि कोर्स खरीदने के बाद उन्हें इसे एक प्रोडक्ट के तौर पर आगे दूसरे लोगों को बेचने के लिए कहा जाता है. इस पर संदीप महेश्वरी ने हैरानी जताते हुए कहा कि ये स्कैम रुकना चाहिए.
उन्होंने फिर यूट्यूब कम्युनिटी पर पोस्ट किया. यहां उन्होंने कहा कि उन पर वीडियो को हटाने का दबाव डाला जा रहा है. कुछ लोग उनके घर भी आए. इसके बाद पूरे मामले में विवेक बिंद्रा का एंट्री हुई. उन्होंने यूट्यूब कम्युनिटी पर पोस्ट कर संदीप महेश्वरी को खुली चुनौती दे दी.
फिर महेश्वरी ने विवेक बिंद्रा को लेकर एक के बाद एक कई पोस्ट किए. इन सबके जवाब में बिंद्रा ने अब एक वीडियो अपलोड किया है. जिसमें वो संदीप महेश्वरी को बार बार जानेमन कहते दिखाई देते हैं. वो कहते हैं कि महेश्वरी उनके पीछे ही पड़ गए.
इस वीडियो में विवेक बिंद्रा कहते हैं, 'आपने स्कैम बोला, मैं आपको जवाब देता हूं. आपने दूसरी साइड से नहीं पूछा. लोग आपको इतना प्यार करते हैं, उसका कैसे भी आप फायदा उठा लोगे? आप स्कैम कह रहे दूसरी साइड तो पूछ लेते जानेमन.
यही तो कह रहा हूं आपसे. आपकी जगह, आपकी टीम सवाल कर लेना मुझसे. आपके लोग, मैं अकेला बैठूंगा आप सवाल करना. मैं आपको जवाब देता हूं.' इसके बाद बिंद्रा हाथ जोड़ते हुए बोलते हैं, 'भाई आपसे रिक्वेस्ट है. कभी भी ऐसा काम मत करो, जिससे इतने सारे लोगों की जीविका असुरक्षित हो जाए.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









