
जानिए कौन हैं वो जाट राजा जिसके नाम पर अलीगढ़ में बनेगी यूनिवर्सिटी, पीएम रखेंगे नींव
Zee News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) 14 सितंबर को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जाएंगे. वह जाट राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्विद्यालय का शिलान्यास करेंगे. यूपी चुनाव से पहले यह बीजेपी का बड़ा दांव माना जा रहा है.
UP Election 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) 14 सितंबर को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जाएंगे. वह जाट राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्विद्यालय का शिलान्यास करेंगे. यूपी चुनाव से पहले यह बीजेपी का बड़ा दांव माना जा रहा है. चूंकि जाट राजा महेंद्र प्रताप का जाट समुदाय में काफी सम्मान है. ऐसे में पश्चिमी यूपी में किसान आंदोलन के चलते नाराज जाट समुदाय को साधने की कोशिश भी की जाएगी. अफगानिस्तान में बनवाई थी भारत की अंतरिम सरकार जाट राजा महेंद्र प्रताप का राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान रहा है. उन्होंने अफगानिस्तान में 1915 में भारत की अंतरिम सरकार बनवाई थी. यही नहीं महात्मा गांधी को लिखे पत्र में उन्होंने पाकिस्तान के संस्थापक जिन्ना को जहरीला सांप बताया था. बताया जाता है कि महेंद्र सिंह ने अलीगढ़ में यूनिवर्सिटी खोलने के लिए अपनी जमीन दान की थी. यह भी पढ़िएःMore Related News
