
जहां मैच फंसता है, वहीं दिखते हैं हार्दिक… जीत की दहलीज पर खड़ी टीम को तोड़ देता है यह ऑलराउंडर
AajTak
टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पिछले एक दशक में बड़े मैचों के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं. 2016 टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ चिन्नास्वामी में आखिरी ओवर से लेकर 2024 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में केंसिंग्टन ओवल पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ निर्णायक ओवर तक, उन्होंने कई मौकों पर दबाव भरे पलों में टीम को जीत दिलाई है.
टी20 क्रिकेट में कुछ खिलाड़ी आंकड़ों से बड़े होते हैं. वे उन पलों से पहचाने जाते हैं जब मैच सांस रोक देता है और एक छोटी-सी गलती भी पूरी कहानी बदल सकती है. भारतीय टीम के लिए ऐसे क्षणों में अक्सर एक ही चेहरा दिखाई देता है और सिर्फ और सिर्फ हार्दिक पंड्या का चेहरा.
एक दशक पहले बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आखिरी ओवर फेंकने वाले हार्दिक ही थे. दो साल पहले बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का आखिरी ओवर भी उनके हाथ में था... और वानखेड़े में इंग्लैंड के खिलाफ इस बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल की रात 19वां ओवर भी उन्होंने ही फेंका.
यह सिर्फ संयोग नहीं है. यह उस भरोसे की कहानी है जो भारतीय टीम ने पिछले दस साल में इस ऑलराउंडर पर बनाया है.
चिन्नास्वामी 2016: जहां पहली बार दिखा ‘नर्व्स ऑफ स्टील’
टी20 वर्ल्ड कप 2016 में बांग्लादेश के खिलाफ वह मुकाबला भारतीय क्रिकेट के सबसे रोमांचक मैचों में गिना जाता है.
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 146 रन बनाए थे. लक्ष्य बहुत बड़ा नहीं था और बांग्लादेश आखिरी ओवर तक मुकाबले में बना रहा. अंतिम छह गेंदों में उन्हें जीत के लिए 11 रन चाहिए थे और क्रीज पर मुश्फिकुर रहीम और महमूदुल्लाह जैसे अनुभवी बल्लेबाज मौजूद थे.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








