
'जहरीले' कफ सिरप को लेकर WHO की चेतावनी, कहा- इन दवाओं से है गंभीर बीमारी का खतरा
AajTak
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भारत में तीन जहरीले कफ सिरप की पहचान की है जिनमें डाइएथिलीन ग्लाइकॉल (DEG) की मात्रा मानक से 500 गुना अधिक पाई गई है. WHO ने स्वास्थ्य एजेंसियों को सतर्क रहने और अनियमित निर्यात पर नजर रखने को कहा है.
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने सोमवार को हेल्थ एडवाइजरी जारी कर भारत में पहचाने गए तीन 'जहरीले' कफ सिरप के इस्तेमाल को लेकर चेतावनी दी है. संगठन ने सभी अधिकारियों से अपील की कि यदि इन दवाओं के बारे में अपने देश के अंदर पता चलता है तो इस बारे में तुरंत स्वास्थ्य एजेंसी को जानकारी दें. डब्ल्यूएचओ ने कहा कि ये दवाएं खासकर बच्चों के लिए गंभीर और जानलेवा बीमारियां पैदा कर सकती हैं.
डब्ल्यूएचओ के अनुसार, प्रभावित दवाएं श्रीसन फार्मास्यूटिकल्स की कोल्ड्रिफ (स्पेसिफिक बैच), रेडनेक्स फार्मास्यूटिकल्स की रेस्पिफ्रेश टीआर और शेप फार्मा की रेलाइफ है. इनमें कफ सिरप में जहरीला केमिकल डाइएथिलीन ग्लाइकॉल (DEG) की मात्रा अनुमत सीमा से कई गुना अधिक पाई गई है.
मानक से ज्यादा थी DEG की मात्रा
इन कफ सिरप में DEG की मात्रा तय मानकों से लगभग 500 गुना ज्यादा थी. डीईजी एक औद्योगिक सॉल्वेंट है जो किडनी फेलियर, न्यूरोलॉजिकल जटिलताओं और मौत का कारण बन सकता है.
एजेंसी ने कहा कि जहरीले उत्पाद गंभीर खतरा पैदा करते हैं तथा गंभीर, संभावित रूप से खतरा पैदा करने वाली बीमारी का कारण बन सकते हैं. इन जान भी जा सकती है.
WHO ने जोर देकर कहा कि भारत हेल्थ अथॉरिटी सीडीएससीओ ने विश्व स्वास्थ्य संगठन को बताया कि मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में कथित तौर पर इन कफ सिरप का पांच साल से कम उम्र के बच्चों ने सेवन किया था, जिससे उनकी मौत हो गई.

आज का दंगल ईरान की जंग से भारत की बिगड़ती सेहत को लेकर है. ईरान में 25 दिन से जंग चल रही है. और पीएम मोदी ने कहा है कि इस जंग के कारण भारत पर दूरगामी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. पीएम मोदी ने कोविड महामारी की तरह मिल जुलकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की है और देशवासियों को सभी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का भरोसा भी दिया है. पश्चिम एशिया में जंग के हालात से उभरी चुनौतियों को लेकर सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.

हिज्बुल्लाह ने इजरायली सेना पर जबरदस्त रॉकेट हमला किया है. हिजबुल्लाह प्रवक्ता ने कहा है कि हमने दुश्मन पर कई रॉकेट दागे हैं. उन्होंने कहा कि आज सुबह ये हमला लेबनान की सुरक्षा के लिए किया गया. इजरायल ने भी माना है कि हाइफा में कई रॉकेट दागे गए, लेकिन इजरायल का दावा है कि हमने ज्यादातर हमलों को नाकाम कर दिया. देखें वीडियो.

तेल अवीव में मची तबाही का ड्रोन फुटेज सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि मंगलवार की सुबह जब दुनिया की नजरें ट्रंप के '5-दिन के युद्ध विराम' के दावों पर टिकी थीं, ठीक उसी वक्त ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने तेल अवीव की सुरक्षा दीवार को चकनाचूर कर दिया. ताजा ड्रोन फुटेज ने इस हमले की भयावहता की गवाह दे दी है. देखें वीडियो.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.







