
जस्टिस यशवंत वर्मा महाभियोग मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला, कोर्ट ने ठुकराई राहत देने की मांग
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ चल रही महाभियोग की कार्यवाही पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट ने जस्टिस वर्मा की पेशी से राहत पाने की मांग को सिरे से खारिज कर दिया. अब उन्हें 12 जनवरी को लोकसभा स्पीकर की कमेटी के सामने पेश होना होगा.
सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस यशवंत वर्मा को पद से हटाने के लिए संसद में चल रही कार्यवाही से जुड़े मामले में अपनी सुनवाई पूरी कर ली है. जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस एससी शर्मा की बेंच ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद गुरुवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया. साथ ही कोर्ट ने दोनों पक्षों को सोमवार तक लिखित जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. ये मामला पिछले साल मार्च में जस्टिस वर्मा के दिल्ली स्थित सरकारी आवास में आग लगने की घटना से जुड़ा है, जहां से भारी मात्रा में जले हुए नोट बरामद हुए थे. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट की इन-हाउस जांच समिति ने उन्हें कदाचार का दोषी पाया और कोर्ट ने उनसे अपने पद से इस्तीफा देने का निर्देश दिया. हालांकि, जस्टिस वर्मा ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है. इसके बाद कोर्ट ने संसद से उनके खिलाफ महाभियोग लाने की सिफारिश की थी, जिसके बाद संसद में महाभियोग की प्रक्रिया शुरू हुई.
लोकसभा स्पीकर ने गठित की कमेटी दरअसल, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने अगस्त 2025 में महाभियोग प्रस्ताव स्वीकार किया और तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की थी. इस समिति ने नवंबर 2025 में जस्टिस वर्मा से लिखित जवाब मांगा था. जवाब देने की समय सीमा बढ़ाकर 12 जनवरी 2026 कर दी गई है, जबकि व्यक्तिगत पेशी 24 जनवरी को निर्धारित है. जस्टिस वर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर लोकसभा स्पीकर द्वारा गठित समिति की वैधता को चुनौती दी है. उनकी दलील है कि महाभियोग प्रस्ताव दोनों सदनों में एक ही दिन पेश किया गया था, इसलिए समिति का गठन लोकसभा स्पीकर और राज्यसभा चेयरमैन द्वारा संयुक्त रूप से किया जाना चाहिए था. जस्टिस वर्मा की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी और सिद्धार्थ लूथरा ने पैरवी की. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने प्रथम दृष्टया इस दलील से असहमति जताई कि राज्यसभा में प्रस्ताव खारिज होने से लोकसभा की कार्यवाही रुक जानी चाहिए. कोर्ट ने पूछा कि क्या एक सदन में प्रस्ताव खारिज होने पर दूसरे सदन में स्वीकार प्रस्ताव आगे नहीं बढ़ सकता? लोकसभा स्पीकर की ओर से कहा गया कि राज्यसभा में प्रस्ताव कभी स्वीकार ही नहीं किया गया था, क्योंकि वह गलत था.
कोर्ट ने ठुकराई जस्टिस वर्मा की मांग जस्टिस वर्मा ने समिति के सामने लिखित जवाब दाखिल करने और व्यक्तिगत पेशी की समय सीमा बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उनकी इसे मांग को ठुकरा दिया. कोर्ट ने दोनों पक्षों से लिखित जवाब दाखिल करने को कहा था. अब फैसला सुरक्षित होने के बाद इस मामले पर कोर्ट का अंतिम निर्णय आने का इंतजार है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






