
जल्द कर सकेंगे इन EV कंपनियों में निवेश, Flipkart फाउंडर सचिन बंसल लाए ये नया आइडिया
AajTak
Flipkart के फाउंडर सचिन बंसल बहुत जल्द एक ऐसा म्यूचुअल फंड शुरू करने जा रहे हैं, जो भारतीय निवेशकों को कई ग्लोबल इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनियों में निवेश का मौका देगा. पढ़ें पूरी खबर
सचिन बंसल का नया आइडिया: Flipkart जैसी ई-कॉमर्स वेबसाइट के फाउंडर सचिन बंसल एक नए आइडिया पर काम कर रहे हैं. उन्होंने कैपिटल मार्केट रेग्युलेटर SEBI के पास एक नया म्यूचुअल फंड शुरू करने के ड्राफ्ट डॉक्यूमेंट जमा किए हैं. ये म्यूचुअल फंड भारतीय निवेशकों को कई ग्लोबल इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनियों में निवेश का मौका देगा. जानें इसके बारे में... (File Photo)
Navi Mutual Fund करेगी निवेश: सचिन बंसल की कंपनी Navi Mutual Fund ने इस नए फंड ऑफ फंड्स (FoF) के लिए दस्तावेज दाखिल किए हैं. इसका नाम Navi Electric Vehicle and Driving Technology FoF होगा. ये फंड STOXX Global Electric Vehicles & Driving Technology NET Index पर आधारित विदेशी ETF इत्यादि में निवेश करेगा. (Photo : Getty)
STOXX में शामिल हैं ऐसी कंपनियां: STOXX Global Electric Vehicles & Driving Technology NET Index में ऐसी कंपनियां शामिल हैं जो इलेक्ट्रिक व्हीकल, ऑटोनॉमस व्हीकल, EV के बैटरी सप्लायर, अन्य तरह के सप्लायर के तौर पर काम करती हैं. अभी इस इंडेक्स में 90 कंपनियां शामिल हैं. (Photo : Getty)

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










