
जरदारी फिर बनेंगे पाकिस्तान के राष्ट्रपति, जानिए 'मिस्टर 10 परसेंट' के नाम से क्यों हुए थे बदनाम
AajTak
आसिफ अली जरदारी 2008 में पहली बार पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने. उस समय पाकिस्तान के अखबारों में छपा था कि मिस्टर टेन परसेंट देश के नए राष्ट्रपति बने हैं. पाकिस्तान मीडिया में उस समय खूब सुर्खियां आई थी कि जरदारी पाकिस्तान सरकार में किसी भी प्रोजेक्ट को मंजूरी दिलवाने के लिए 10 फीसदी कमीशन की मांग करते हैं.
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के वरिष्ठ नेता आसिफ अली जरदारी एक बार फिर पाकिस्तान के राष्ट्रपति बनने के लिए तैयार हैं. देश में नौ मार्च को राष्ट्रपति चुनाव होंगे, जिसमें जरदारी का जीतना तय है. यह दूसरा मौका है, जब जरदारी देश के राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं. ऐसे में जरदारी के भुट्टो परिवार से जुड़ने और पाक मीडिया में मिस्टर टेन परसेंट के नाम से पहचाने जाने वाले जरदारी का इतिहास खंगालने की जरूरत है.
आसिफ अली जरदारी का जन्म 1955 में सिंध में हुआ था. उनकी पढ़ाई-लिखाई कराची में हुई. शुरुआत में उनकी छवि प्लेबॉय की थी. लेकिन उनका राजनीतिक सफर 1983 में शुरू हुआ. उस समय उन्होंने नवाबशाह से डिस्ट्रिक्ट काउंसिल की सीट पर चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा. यह हार इतनी करारी थी कि उन्होंने जल्द ही राजनीति को अलविदा कह दिया.
बेनजीर भुट्टो से शादी जिंदगी का Turning Point
लेकिन 1987 में जरदारी की शादी बेनजीर भुट्टो से हुई. आलम ये था कि बेनजीर उस समय लोकप्रिय थी. वह उस समय पाकिस्तान में सत्ता विरोधी आंदोलन का चेहरा थीं. वह अगले ही साल देश की प्रधानमंत्री भी बन गईं. लेकिन उनकी तुलना में जरदारी को कम ही लोग जानते थे. लेकिन उनके भीतर ताकत और वर्चस्व की चाह कूट-कूटकर भरी थी. ऐसे में उन्होंने शुरुआत में पर्यावरण मंत्रालय अपने हाथ में ले लिया और फिर धीरे-धीरे कई अन्य मंत्रालयों की अगुवाई करने लगे. यहीं से उनके भ्रष्टाचार का खेल भी शुरू हुआ. जो भी बेनजीर भुट्टो सरकार के साथ बिजनेस करना चाहता था, कहा जाता है कि जरदारी उससे पहले 10 फीसदी कमीशन तय कर लेते थे. इस दौरान सरकार से जुड़े कई मामलों में जरदारी पर घोटाले के आरोप लगने लगे. इस तरह वह पाकिस्तान की राजनीति में 'मिस्टर 10 परसेंट' के नाम से पहचाने जाने लगे.
'जब अखबारों में छपा मिस्टर टेन परसेंट देश के राष्ट्रपति'
आसिफ अली जरदारी 2008 में पहली बार पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने. उस समय पाकिस्तान के अखबारों में छपा था कि मिस्टर टेन परसेंट देश के नए राष्ट्रपति बने हैं. पाकिस्तान मीडिया में उस समय खूब सुर्खियां आई थी कि जरदारी पाकिस्तान सरकार में किसी भी प्रोजेक्ट को मंजूरी दिलवाने के लिए 10 फीसदी कमीशन की मांग करते हैं.

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










