
जयशंकर ने सुनाई थी खरी-खोटी, जर्मनी ने दिया ऐसा जवाब
AajTak
जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोलज ने कहा है कि एस जयशंकर ने यूरोप की मानसिकता को लेकर जो टिप्पणी की थी वो एक अहम टिप्पणी थी. जयशंकर ने कहा था कि यूरोप को लगता है कि उसकी समस्याओं को पूरा विश्व अपनी समस्या माने लेकिन जब पूरे विश्व में कोई समस्या आती है तो उसे लगता है कि यह उसकी समस्या नहीं है.
जर्मनी के चांसलर ओलाफ स्कोल्ज ने विदेश मंत्री एस जयशंकर की यूरोप को लेकर पिछले साल की गई एक टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी है. एस जयशंकर ने पिछले साल स्लोवाकिया में GLOBSEC ब्रातिस्लावा फोरम के 17वें संस्करण के दौरान रूस-यूक्रेन युद्ध में भारत के रुख को लेकर एक सवाल पर कड़ा जवाब देते हुए यूरोप पर सवाल उठाया था. उन्होंने कहा था कि यूरोप को इस मानसिकता से बाहर निकलना होगा कि उसकी समस्याएं दुनिया की समस्याएं हैं, लेकिन दुनिया की समस्याओं से उसे कोई लेना-देना नहीं है.
समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जर्मन चांसलर ने शुक्रवार को म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के दौरान विदेश मंत्री के इस बयान के संदर्भ में कहा कि जयशंकर ने एक अहम बात कही थी.
स्कोल्ज ने कहा, 'भारतीय विदेश मंत्री का यह बयान इस साल की म्यूनिख सुरक्षा रिपोर्ट में शामिल है और उन्होंने एक अहम बात कही है कि अगर अंतरराष्ट्रीय संबंधों में सबसे मजबूत कानून मुखर होता है तो यह केवल यूरोप की समस्या नहीं होगी.'
उन्होंने यह भी कहा कि यूरोप या उत्तरी अमेरिका को अगर भारत के लिए विश्वसनीय बनना है तो केवल साझा मूल्यों पर जोर देना पर्याप्त नहीं है.
जर्मन चांसलर ने कहा, 'हमें संयुक्त रुप से एक बुनियादी शर्त के रूप में इन देशों के हितों और चिंताओं को संबोधित करना होगा. और यही कारण था कि पिछले साल जून में जी-7 शिखर सम्मेलन में बातचीत की टेबल पर एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका के प्रतिनिधियों का होना मेरे लिए महत्वपूर्ण था. हम सचमुच इन देशों के साथ मिलकर काम करना चाहते थे ताकि वे रूस-यूक्रेन युद्ध, जलवायु परिवर्तन और कोविड-19 के कारण बढ़ती गरीबी और भुखमरी का सामना कर सकें.'
विदेश मंत्री जयशंकर ने क्या कहा था?

अमेरिका ने यूक्रेन-रूस युद्ध को समाप्त करने के लिए डोनबास क्षेत्र को रूस को सौंपने और बदले में यूक्रेन को मजबूत सुरक्षा गारंटी देने का प्रस्ताव रखा है। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने चेतावनी दी है कि डोनबास छोड़ने से न केवल यूक्रेन की सुरक्षा कमजोर होगी, बल्कि पूरे यूरोप की सुरक्षा पर भी असर पड़ेगा.

आज महायुद्ध का 27वां दिन है और 27वें दिन भी लड़ाई रुकी नहीं है. हमले जारी हैं. युद्ध की वज से तेल अवीव में के अस्पताल भरे पड़े हैं. आजतक की टीम तेल अवीव के एक अस्पताल पहुंची.यहां अस्पताल की पार्किंग में मरीजों का उपचार जारी है. जहां दिखाया गया कि हमलों में जख्मी लोगों का कैसे इलाज हो रहा है. देखिए रिपोर्ट.

अमेरिकी प्रशासन वर्तमान में सैन्य विजय और कूटनीतिक निकास के बीच संतुलन बनाने का प्रयास कर रहा है. राष्ट्रपति का लक्ष्य आगामी चुनावों और आर्थिक स्थिरता हेतु संघर्ष को सीमित करना है, जबकि रक्षा विभाग 'अधिकतर दबाव' की नीति पर अड़ा है. इस द्वंद्व के बीच वैश्विक तेल बाजार की नजरें होर्मुज जलडमरूमध्य पर टिकी हैं.

कल्पना कीजिए, दुनिया की सबसे बड़ी सेना का कमांडर, एक ऐसा शख्स जिसके हाथ में परमाणु बटन है. उसे एक छोटा सा 'लेगो खिलौना' बना दिया जाए जो पसीना बहा रहा है. हम बात कर रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की. युद्ध के मैदान में विमानवाहक पोत यानी Aircraft Carriers उतर रहे हैं, लेकिन इंटरनेट पर ईरान ने 'लेगो मीम्स' उतार दिए हैं. जब कोई देश आसमान में आपसे नहीं जीत पाता, तो क्या वो आपके फोन के जरिए आपको हरा सकता है?

ईरानी मीडिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एक सैन्य सूत्र ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान के द्वीपों पर हमला हुआ तो वह 'बाब अल-मंडेब' स्ट्रेट में एक नया मोर्चा खोल सकता है. यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक मार्गों में से एक है. यूरोप, एशिया और मिडिल ईस्ट के बीच होने वाले तेल और गैस का अधिकांश ट्रांसपोर्टेशन इसी रास्ते से होता है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.







