
जम्मू-कश्मीर ने रचा दिया इतिहास... पहली बार जीती रणजी ट्रॉफी, 8 बार की चैम्पियन कर्नाटक हुआ पस्त
AajTak
जम्मू-कश्मीर की टीम ने रणजी ट्रॉफी में वो कर दिखाया, जिसकी कल्पना कम ही लोगों ने की थी. जम्मू ने रणजी ट्रॉफी जीतकर भारतीय क्रिकेट में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया है.
पारस डोगरा की अगुवाई वाली जम्मू-कश्मीर की टीम ने इतिहास रचते हुए पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीत लिया. हुबली के केएससीए हुबली क्रिकेट ग्राउंड में हुए फाइनल में आठ बार की रणजी चैम्पियन कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर का मैच ड्रॉ रहा, लेकिन पहली पारी में मिली बड़ी बढ़त के दम पर जम्मू-कश्मीर चैम्पियन बना.
रणजी ट्रॉफी फाइनल में पहली बार पहुंची जम्मू-कश्मीर की टीम ने पूरे मैच में शानदार संयम और आत्मविश्वास दिखाया. कर्नाटक की पहली पारी के 293 रनों के जवाब में जम्मू-कश्मीर ने अपनी पहली पारी में 584 रन बनाए. यानी पहली पारी के आधार पर जम्मू-कश्मीर ने 291 रनों की मजबूत बढ़त हासिल की. फिर दूसरी पारी में इस टीम ने 342/4 रन बनाकर लीड और बड़ी कर ली.
मैच का नतीजा निकलना मुश्किल था, ऐसे में दोनों टीमों के कप्तानों ने मैच को यहीं पर समाप्त करने का फैसला किया. जैसे ही जम्मू-कश्मीर की खिताबी जीत पक्की हुई, मैदान पर जश्न का माहौल बन गया. खिलाड़ी ढोल की थाप पर झूमते नजर आए और हेड कोच अजय भी इस जश्न में शामिल हुए.
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, जो आखिरी दिन का खेल देखने पहुंचे थे, उन्होंने टीम को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी. यह जीत 67 साल के लंबे इंतजार का अंत है. शुभम पुंडीर के अहम शतक ने जीत की नींव रखी, जबकि तेज गेंदबाज आकिब नबी ने सीजन में सातवीं बार पांच विकेट लेकर कर्नाटक की चुनौती को कमजोर कर दिया.
रणजी ट्रॉफी 2025-26 में 60 विकेट लेने वाले आकिब नबी का प्रदर्शन जम्मू-कश्मीर की सफलता में निर्णायक साबित हुआय अंडरडॉग से चैम्पियन बनने तक का यह सफर जम्मू-कश्मीर क्रिकेट के लिए गर्व का पल है. 28 फरवरी 2026 अब प्रदेश के खेल इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया है.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








