
जब लेफ्ट के विरोध से संकट में आ गई थी UPA सरकार, पढ़ें भारत-अमेरिका न्यूक्लियर डील की कहानी
AajTak
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) ने अपने घोषणापत्र में परमाणु हथियार नष्ट करने का वादा किया है. इसे लेकर बवाल खड़ा हो गया है. सीपीएम शुरू से ही परमाणु हथियारों का विरोध करती रही है. मनमोहन सरकार में भी जब अमेरिका के साथ परमाणु समझौता हो रहा था, तब लेफ्ट पार्टियों ने इसका दमदार विरोध किया था.
चुनाव हों और बवाल न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता. नया बवाल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) के एक चुनावी वादे से खड़ा हो गया. सीपीएम ने अपने घोषणापत्र में सरकार बनने पर 'परमाणु हथियार नष्ट' करने का वादा किया है. सीपीएम विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक का हिस्सा है. और इस पर अब बवाल बढ़ता जा रहा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस चुनावी वादे को 'खतरनाक' बताया है. पीएम मोदी ने एक रैली में कहा, 'भारत जैसा देश, जिसके दोनों पड़ोसियों के पास परमाणु हथियार हों, क्या उस देश में परमाणु हथियार खत्म करना ठीक होगा?'
बीजेपी के कई नेताओं ने सीपीएम पर चीन के इशारों पर काम करने का आरोप लगाया है. वहीं, विपक्ष ने इससे दूरी बना ली है. कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि इन सब बातों का जवाब सीपीएम ही देगी, इससे हमारा कोई लेना-देना नहीं है.
बहरहाल, परमाणु हथियारों को लेकर भारत में लेफ्ट पार्टियों का रवैया हमेशा से ऐसा ही रहा है. मनमोहन सरकार के पहले कार्यकाल में जब भारत और अमेरिका के बीच अहम परमाणु समझौता होने वाला था, तब लेफ्ट पार्टियों ने पहले तो धमकी दी और फिर सरकार से समर्थन वापस ले लिया. बाद में एक किताब में खुलासा हुआ था कि इस समझौते का विरोध लेफ्ट पार्टियों ने इसलिए किया था, क्योंकि चीन ने ऐसा कहा था.
चीन के कहने पर परमाणु समझौते का विरोध!
विदेश सचिव रहे विजय गोखले की दो साल पहले एक किताब आई थी. इसका नाम- 'द लॉन्ग गेमः हाउ द चाइनीज नेगोशिएट विद इंडिया' था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










