
'जब राष्ट्रपति का वीडियो देखा तो लगा Deepfake...', साउथ कोरिया के नेता ने बताई मार्शल लॉ की पूरी कहानी
AajTak
दक्षिण कोरिया की राजनीति में भारी उथल-पुथल उस समय मच गया जब राष्ट्रपति यून सुक योल ने आधी रात को देश में मार्शल लॉ लागू करने का फैसला सुना दिया. विपक्षी नेता ली जे-म्यांग ने इसे डीपफेक वीडियो समझा, लेकिन जल्द ही संसद में पहुंचकर इसे चुनौती दी, जिसके बाद राष्ट्रपति को अपने फैसले को वापस लेना पड़ा.
दक्षिण कोरिया की राजनीति में उस समय उथल-पुथल मच गया, जब यहां के राष्ट्रपति ने देर रात देश में मार्शल लॉ लागू करने का ऐलान कर दिया. नेशनल असेंबली में मुख्य विपक्षी पार्टी के नेता ने उस रात की कहानी बयां की. बताया कि जब उन्होंने राष्ट्रपति का मार्शल लॉ लागू करने वाला वीडियो देखा तो उन्हें लगा कि वो एक डीपफेक वीडियो है.
ली जे-म्यांग, दक्षिण कोरिया की नेशनल असेंबली में लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता हैं, जिन्होंने कुछ ही घंटे में राष्ट्रपति को अपना फैसला वापस लेने के लिए मजबूर कर दिया. उन्होंने बताया कि वह अपना काम पूरा कर अपनी पत्नी के साथ बेड पर थे, जब उनकी पत्नी ने उन्हें यूट्यूब पर राष्ट्रपति का वीडियो दिखाया और बताया कि राष्ट्रपति देश में मार्शल लॉ लागू कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: साउथ कोरिया: न PM को बताया, न कैबिनेट को... राष्ट्रपति को मार्शल लॉ का आइडिया देने वाले रक्षा मंत्री का इस्तीफा
वीडियो देखकर लगा डीपफेक
ली ने बताया, "उस रात, मैं अपना काम पूरा कर अपने घर में बेड पर लेटा हुआ था, जब मेरी पत्नी ने मुझे अचानक एक यूट्यूब वीडियो दिखाया और बताया, "राष्ट्रपति मार्शल लॉ लागू कर रहे हैं." ली ने बताया, "मैंने जवाब दिया कि यह एक डीपफेक है. ऐसा हो ही नहीं सकता कि ये सच हो - यह कहते हुए कि वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई से बनाया गया होगा.
डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता ने बताया, "जब मैंने वो वीडियो देखा, तो राष्ट्रपति असल में मार्शल लॉ ही लागू कर रहे थे लेकिन फिर भी मैंने अपने मन में सोचा कि यह वीडियो फर्जी है." हालांकि, इसके एक घंटे के भीतर ही वह संसद पहुंचे और टेलीग्राम चैनल पर मैसेज के जरिए सभी सांसदों से संसद पहुंचने को कहा, और अपील की कि मार्शल लॉ को वापस लेने के लिए एक रिजॉल्यूशन पारित करना चाहिए.

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने गुरुवार को कहा कि वैश्विक आपूर्ति बढ़ाने और कीमतों को कम करने में मदद करने के लिए अमेरिका जल्द ही टैंकरों में फंसे ईरानी तेल पर लगे प्रतिबंध हटा सकता है. बेसेंट ने कहा कि प्रतिबंधित ईरानी तेल के वैश्विक आपूर्ति में शामिल होने से अगले 10 से 14 दिनों तक तेल की कीमतें कम रखने में मदद मिलेगी.

ईरान से अमेरिका-इजरायल की लड़ाई की आंच आज और भड़क गई. अपने सबसे बड़े गैस फील्ड साउथ पार्स पर इजरायल के हमले के जवाब में ईरान ने बीती रात से खाड़ी देशों में कई अहम तेल और गैस के ठिकानों पर हमला किया है. इन हमलों का असर ये है कि आज भारत के समय से दोपहर 3 बजे तक ब्रेंट क्रूड ऑयल 118 डॉलर प्रति बैरल की सीमा को पार कर गया था. इसका असर शेयर बाजार से लेकर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ा है. जहां शेयर बाजार में जबरदस्त गिरावट आयी वहीं सोने-चांदी की कीमतें भी टूट गईं. भारत के शेयर बाजार से आज 12 लाख करोड़ से अधिक की संपत्ति साफ हो गई है. सवाल ये है कि क्या पश्चिम एशिया में अब युद्ध का रुख पूरी दुनिया को चपेट में ले चुका है ? इस बीच पहली बार 12 मुस्लिम देशों के विदेश मंत्रियों ने खाड़ी देशों पर ईरान के हमले के खिलाफ बयान जारी किया है. तो उधर राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर कड़ा रुख बरकरार रखने के बावजूद ईरानी गैस फील्ड पर इजरायल के हमले से पल्ला झाड़ा है.

अमेरिकी युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि आज ईरान पर अमेरिका अटैक का सबसे बड़ा पैकेज लॉन्च करने जा रहा है. जंग की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे उद्देश्य कभी बदले नहीं हैं और ये जंग राष्ट्रपति ट्रंप की इच्छानुसार खत्म होगा. आज ही ईरान ने अपने स्टैंड को बताते हुए कहा था कि अभी उसका बदला पूरा नहीं हुआ है.

ईरान और अमेरिका के बीच छिड़ी जंग अब अपने सबसे निर्णायक और संभवतः सबसे खौफनाक मोड़ पर पहुंच गई है. आज डोवर एयरफोर्स बेस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन छह अमेरिकी नायकों को अंतिम विदाई दी, जिन्होंने एक विमान हादसे में अपनी जान गंवाई लेकिन इस शोक के बीच, वॉशिंगटन के गलियारों से एक ऐसी खबर आ रही है जो पूरी दुनिया को दहला सकती है. रॉयटर्स की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन अब ईरान में 'बूट्स ऑन द ग्राउंड' यानी थल सेना उतारने पर बेहद गंभीरता से विचार कर रहा है.

मैं श्वेता सिंह सीधे युद्ध भूमि से आपको महायुद्ध के बीसवें दिन की खबर बता रही हूं. कल ईरान की गैस फील्ड पर इजरायल के हमले के बाद लगातार चार खाड़ी देश के ऑयल-गैस डिपो-रिफाइनरी पर बड़ा हमला ईरान ने कर दिया है. ईरान ने सऊदी अरामको और यूएई के टर्मिनल के अलावा कतर के सबसे बड़े गैस टू लिक्वड प्लांट रास लफान पर मिसाइल हमला कर दिया. कतर के इस प्लांट से दुनिया को 20 से 25 प्रतिशत गैस की सप्लाई होती है. वहीं सऊदी अरब के यनबू पोर्ट पर स्थित सैमरेफ ऑयल रिफाइनरी पर हवाई हमला हुआ है.

अमेरिकी अधिकारियों के वॉशिंगटन आर्मी बेस के ऊपर कुछ अनजान ड्रोन देखे जाने बाद वहां हड़कंप मच गया है. इसी बेस पर विदेश मंत्री मार्को रूबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ रहते हैं. अभी तक ये पता नहीं लग पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए थे. इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है. इस पर व्हाइट हाउस में एक बैठक भी हुई है, जिसमें इस बात पर चर्चा हुई है कि इन हालातों से कैसे निपटा जाए.







