
जब फैन ने धर्मेंद्र से की बदतमीजी, एक्टर ने कर दी थी पिटाई, बॉबी देओल बोले- वो उनके पैरों में...
AajTak
बॉबी देओल ने बताया है कि एक बार उनके पिता धर्मेंद्र ने अपने फैन की पिटाई कर दी थी. एक्टर ने बताया कि फैन ने धर्मेंद्र से बदतमीजी से बात की, जिसके बाद उन्होंने उसको पीट दिया. मगर कुछ देर बार घर के अंदर भी ले आए.
देओल फैमिली को फैंस काफी प्यार देते हैं. सनी देओल और बॉबी देओल जब भी अपने पिता धर्मेंद्र को लेकर बातें बोलते हैं, तो उनके साथ-साथ फैंस भी इमोशनल हो जाते हैं. धर्मेंद्र अपने समय में बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार में से एक रहे हैं. लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते थे.
क्यों धर्मेंद्र ने की थी अपने फैन की पिटाई?
बॉबी देओल ने हाल ही में धर्मेंद्र से जुड़ा अपने बचपन का एक किस्सा सुनाया है. एक्टर ने बताया कि उनके पिता ने एक बार अपने एक फैन की पिटाई कर दी थी, क्योंकि फैन ने एक्टर के साथ गलत बर्ताव किया था. राज शमानी के पॉडकास्ट में बॉबी ने बताया, 'मेरे पापा ने कभी खुद को स्पेशल महसूस नहीं होने दिया. वो जिनसे भी मिलते हैं, उन्हें बहुत स्पेशल महसूस कराते हैं.'
'वो उन्हें बहुत सम्मान और प्यार देते हैं, और ये उनकी सबसे खास बात है. कई बार ऐसा हुआ है कि जाहिर है, कुछ फैंस ने कुछ बेवकूफी की है और उन्होंने उन्हें पीटा है. पापा ने कुछ फैंस को पीटा भी है क्योंकि जब नए फैंस मिलने आते हैं, तो उन्हें नहीं मालूम होता कि किस तरह से बात करनी है. वो इतने उत्साहित हो जाते हैं. वो कुछ बेवकूफी भरी बात कह सकते हैं या बुरा बर्ताव कर सकते हैं.'
धर्मेंद्र की कौनसी बात से इंप्रेस हुए थे बॉबी देओल?
बॉबी आगे बताते हैं कि धर्मेंद्र ने फैन की बहुत पिटाई की थी जिसे देखकर पहले वो हैरान थे. लेकिन बाद में धर्मेंद्र ने उस फैन का दिल भी जीता. एक्टर ने बताया, 'पिटाई के बाद वो इंसान मेरे पापा के पैरों में गिर पड़ा और बोला कि मैं आपसे प्यार करता हूं, सर. मुझे माफ कर दो. पापा भी ऐसा नहीं करना चाहते थे, लेकिन उस फैन ने जरूर कुछ ऐसा कह दिया होगा जिससे उन्हें बहुत बुरा लगा होगा.'

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











