
जब गरजीं हिंदुस्तानी तोपें, कांपने लगा दुश्मन... ग्राउंड जीरो से जानें कैसे सीजफायर की भीख मांगने को मजबूर हुआ PAK
AajTak
ऑपरेशन सिंदूर के बाद, भारतीय सेना के हर जवान का जोश हाई है. जब भारत ने 6 और 7 मई की रात, पाकिस्तान में आतंक के अड्डों को उड़ाया तो आतंक पर एयरस्ट्राइक से बौखलाए पाकिस्तान ने एलओसी पर अखनूर सेक्टर में रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने की कोशिश की. ड्रोन्स भेजे लेकिन भारतीय सेना की मुस्तैदी ने, पाकिस्तान के ड्रोन्स को कचरा बना दिया.
आजतक की टीम पहुंची उस सरहद पर जहां कुछ दिन पहले पाकिस्तान ने मिसाइलें दागीं, बॉर्डर पर तोपें गरजीं, गोलियां चलीं और दुश्मन के ड्रोन आसमान में मंडराए. लेकिन हर बार भारत के वीर योद्धाओं ने इन इरादों को चूर-चूर कर दिया. पाकिस्तान की हर चाल नाकाम हुई, हर हमले का जवाब मिला, जमीन से, आसमान से और सीना तानकर. आखिर, एटम बम की गूंज के पीछे छिपा पाकिस्तान, सीजफायर की भीख क्यों मांगने को मजबूर हुआ, कैसे भारतीय सेना के साहस के आगे दुश्मन ने घुटने टेक दिए. अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर से की गई हमारी ग्राउंड रिपोर्ट में आज आपको बताएंगे सिर्फ खबर नहीं बल्कि भारतीय सैनिकों की उस वीरता के बारे में जिसके आगे दुश्मन ने घुटने टेक दिए.
भारतीय सेना के साहस के आगे दुश्मन ने टेके घुटने
जब रणभूमि की पुकार आती है, तब हथियार बोलते नहीं, गरजते हैं. जीत की नई गाथा लिखते हैं. भारत की हर मिसाइल, भारत के हर हथियार और पाकिस्तान बॉर्डर पर तैनात हर फौजी के जोश की वीरगाथा के आगे पाकिस्तान के सारे हथियार, सारे वार खाक में मिल गए. भारतीय सेना के अदम्य साहस ने दुश्मनों को घुटने टेकने को मजबूर कर दिया. भारत के पहरेदारों ने ना सिर्फ दुश्मनों के दांत खट्टे करते हुए सरहदों की रक्षा की बल्कि ये सिद्ध कर दिया कि भारत अब सिर्फ जवाब नहीं देता, बल्कि तय करता है कि युद्ध कैसे लड़ा जाएगा. ये वीरगाथा है भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की.
रात के अंधेरे में भी भारत के सटीक हमले
मोर्टार पोजिशन पर तैनात भारत के इन्हीं युद्धवीरों ने पाकिस्तान की तरफ से आने वाले हमलों को मिट्टी में मिला दिया था. मोर्टार पोजिशन पर तैनात भारत के वीर, पाकिस्तान पर कहर बनकर टूटे. वो भी उस वक्त, जब पाकिस्तानी सेना मिसाइलें दाग रही थी, ड्रोन से हमले कर रही थी और तो और तोपखानों से गोले दाग रही थी. रात के अंधेरे में भी, भारत के सटीक हमलों ने पाकिस्तानी सेना को बचने का कोई मौका नहीं दिया. एक नहीं बल्कि कई पाकिस्तानी सैनिकों को अग्रिम चौकियों को छोड़कर उल्टे पांव भागना पड़ा.
आपको 8 और 9 मई की वो तस्वीरें तो याद ही होंगी, जब पाकिस्तानी ड्रोन भारत के आसमान में मंडराते हुए दिखाई दिए थे. लेकिन भारत के अचूक हथियार पाकिस्तानी ड्रोन का काल बन गये. पाकिस्तान की तरफ से मेक इन तुर्किए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया. ये ड्रोन बेहद खतरनाक माने जाते हैं लेकिन भारत के सुरक्षाकवच को भेदने में नाकाम रहे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










