
जनवरी में ट्रंप संभालेंगे वाइट हाउस, क्या जाते हुए बाइडेन ले सकते हैं बड़े फैसले, या पहले ही घट चुके अधिकार?
AajTak
जिस अमेरिकी चुनाव की बड़ी धूम थी, वो खत्म हो चुका. जनवरी में डोनाल्ड ट्रंप वाइट हाउस पहुंचेंगे. इससे पहले जो बाइडेन के पास बतौर राष्ट्रपति लगभग दो महीनों का समय है. क्या इस समय वे बड़े फैसले ले सकते हैं? अगर ये निर्णय आने वाले प्रेसिडेंट की सोच से अलग हों, तब क्या होता है?
47वें अमेरिकी राष्ट्रपति का चुनाव हो चुका. डोनाल्ड ट्रंप के पद संभालने में अभी लगभग दो महीने का समय बाकी है. तब तक जो बाइडेन की ओपल ऑफिस से देश का कामकाज संभालेंगे. पुराने राष्ट्रपति के जाने और नए के आने के बीच का समय लेम-डक पीरियड कहलाता है. इस समय मौजूदा राष्ट्रपति कोशिश करता है कि सत्ता शांतिपूर्ण तरीके से ट्रांसफर हो सके. लेकिन क्या वे ऐसे फैसले ले सकता है जो विवादास्पद हैं. जैसे ट्रंप अबॉर्शन के सख्त खिलाफ हैं. तो क्या जाते-जाते बाइडेन ऐसा कोई नियम बना सकते हैं, जिससे यूएस में गर्भपात को कानूनी हामी मिल जाए?
आने-जाने के बीच इतना लंबा फर्क क्यों
दो राष्ट्रपति के आने-जाने के बीच का समय यानी लेम-डक पीरियड अमेरिका में कुछ ज्यादा ही लंबा है. बाकी देशों में भी सत्ता बदलने के बीच एक ट्रांजिशन दिया जाता है, लेकिन मियाद इतनी लंबी नहीं होती. यूएस में ढाई महीने के अंतर की वजह भी है. यहां नए राष्ट्रपति को अपनी पूरी प्रशासनिक टीम को नए सिरे से बनाना पड़ता है, जिसमें लगभग चार हजार नियुक्तियां शामिल हैं. यहां तक कि अगर राष्ट्रपति-इलेक्ट वर्तमान राष्ट्रपति की ही पार्टी का हो, तब भी वे अपनी अलग टीम लाता है. इसमें लंबा समय लगता है इसलिए ट्रांजिशन पीरियड भी लंबा दिया गया.
लेम-डक पीरियड के दौरान मौजूदा राष्ट्रपति के पास संवैधानिक रूप से सारे अधिकार होते हैं. ऐसे में वो चाहे तो अहम फैसले भी ले सकता है, जिसमें विदेश नीति से लेकर बड़े घरेलू निर्णय भी शामिल हैं. लेकिन इस निर्णय की वैधता यानी वो कितने समय के लिए लागू हो सकेगा, या कितना प्रैक्टिकल है, इसकी सीमाएं होती हैं. मिसाल के तौर पर मौजूदा प्रेसिडेंट ऐसा कोई फैसला लें, जिसके लागू होने में ही कई महीने या साल लगने वाला हो, तो ऐसे में उसका कोई मतलब नहीं रह जाता. अगर वो बात आने वाले राष्ट्रपति को पसंद न आए, या उसकी सोच से अलग हो, तो कुर्सी संभालते ही वो उसे खारिज कर सकता है.
ठन चुकी ओबामा और ट्रंप के बीच

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










