
छोटी फैन ने पूछा शादी में क्यों नहीं बुलाया, विजय देवरकोंडा का मजेदार जवाब हुआ सोशल मीडिया पर वायरल
ABP News
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं. इसी बीच एक्टर से एक छोटी फैन ने पूछा कि उन्हें अपनी शादी में क्यों नहीं बुलाया. इस पर विजय ने मजेदार रिएक्शन दिया.
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं. इसी बीच विजय से एक छोटी फैन ने पूछा कि आखिर उन्हें शादी में क्यों नहीं बुलाया. इस पर जो एक्टर ने रिएक्शन दिया है वो काफी मजेदार है. इतना ही नहीं विजय देवरकोंडा का जवाब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
विजय देवरकोंडा से फैन ने पूछा,'क्या मैं आपकी फैन नहीं हूं? फिर हमारा क्या?.' ये सवाल विजय और रश्मिका की शादी को लेकर था, जिसमें उनके सिर्फ करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए थे. इस पर विजय देवरकोंडा ने रिप्लाई करते हुए छोटी फैन से कहा कि वो उन्हें अपने घर लंच पर बुलाएंगे.
छोटी बच्ची को विजय देवरकोंडा ने घर पर किया इंवाइट
इतना ही नहीं एक्टर ने ये भी कहा कि आप अपना पसंदीदा खाना और मिठाई बताओ ताकि उसे घर पर बनाया जा सके. विजय देवरकोंडा ने ये जवाब तेलुगु में दिया था. उन्होंने बड़े रही प्यार से अपनी छोटी फैन को खाने के लिए इंवाइट किया.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












