
छुपे-रुस्तम होते हैं सितंबर में जन्मे लोग, जानें इनकी 7 खूबियां
AajTak
वैसे तो साल का हर महीना बेहद खास होता है, लेकिन सितंबर में जन्म लेने वाले लोगों में कुछ ऐसी खूबियां होती हैं, तो इन्हें दूसरो से अलग बनाती हैं.
वैसे तो साल का हर महीना बेहद खास होता है, लेकिन सितंबर में जन्म लेने वाले लोगों में कुछ ऐसी खूबियां होती हैं, जो इन्हें दूसरों से अलग बनाती हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस माह में जन्म लेने वाले लोग आमतौर पर दो श्रेणियों में आते हैं- कन्या और तुला. बहुत कम लोगों को इस बात का एहसास होता है कि इस महीने में जन्मे लोग बहुत बुद्धिमान, मेहनती और छुपे रुस्तम होते हैं. आगे की स्लाइड में जानिए कैसा होता है सितंबर में जन्मे लोगों का स्वभाव. (फोटो/Getty images) 1. ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ होते हैं ये लोग सितंबर माह में जन्म लेने वाले लोगों को परफेक्शनिस्ट कहा जा सकता है. दरअसल ये लोग जो भी काम करते हैं, उसमें कोई कमी नहीं छोड़ते हैं. यानि चलने-फिरने, काम करने और करवाने, यहां तक कि अपनी ज़िंदगी जीने के तरीके में भी सब कुछ बिल्कुल परफेक्ट करना पसंद करते हैं. ये आदत उनके निकटतम लोगों को भी प्रेरित करती है. (फोटो/Getty images) 2. देते हैं अपना 100% जैसा कि इनका पहला गुण होता है परफेक्शनिस्ट, उसी तरह ये लोग अपने हर काम में अपना 100% ही नहीं देते, बल्कि अपने हर काम पर खरे भी उतरते हैं. कहा जाता है कि ये लोग अपनी निर्धारित अपेक्षाओं को भी पार कर देते हैं. (फोटो/Getty images)
Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










