
छुट्टी से अक्टूबर की शुरुआत... फिर 16 दिन बैंकों में नहीं होगा काम-काज, यहां चेक करें पूरी लिस्ट
AajTak
Bank Holiday In October 2023: अक्टूबर में दुर्गा पूजा से लेकर दशहरा तक के मौके पर आरबीआई ने बैंक हॉलिडे घोषित किया है. महीने की शुरुआत ही छुट्टी से हो रही है. 1 अक्टूबर को रविवार और 2 अक्टूबर को Gandhi Jayanti का अवकाश है.
अक्टूबर का महीना कल से शुरू होने जा रहा है और हर बार की तरह भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अक्टूबर 2023 महीने में पड़ने वाले बैंक हॉलिडे (Bank Holiday In October 2023) की लिस्ट जारी कर दी है. इसके मुताबिक, त्योहारों की भरमार वाले अगले महीने में कुल 16 बैंकिंग अवकाश पड़ रहे हैं. इनमें दूसरे और चौथे शनिवार के साथ ही रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं.
छुट्टी के साथ हो रही अक्टूबर की शुरुआत सितंबर महीने में गणेश चतुर्थी, जन्माष्टमी और ईद समेत कई पर्वों के चलते छुट्टियों की भरमार थी और अक्टूबर महीने में भी एक के बाद कई त्योहार पड़ रहे हैं, जिनमें बैंकों में काम-काज नहीं होगा. अक्टूबर में गांधी जयंती (Gandhi Jayanti), दुर्गा पूजा (Durga Pooja) से लेकर दशहरा (Dadussehra) तक के मौके पर आरबीआई ने बैंक हॉलिडे घोषित किया है. खास बात ये है कि महीने की शुरुआत ही छुट्टियों के साथ हो रही है. 1 अक्टूबर को रविवार और 2 अक्टूबर को Gandhi Jayanti का अवकाश है.
RBI की लिस्ट देखकर ही घर से निकलें भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा अक्टूबर 2023 के लिए घोषित किए गए बैंक हॉलिडे लिस्ट पर नजर डालें तो महीने में 1,8,14,15,22,28 और 29 अक्टूबर को दूसरे व चौथे शनिवार के अलावा रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा. यहां बता दें कि केंद्रीय बैंक Bank Holiday लिस्ट देश के विभिन्न राज्यों में होने वाले पर्वों और आयोजनों को ध्यान में रखकर बनाता है और ये बैंकिंग छुट्टियां इन राज्यों में अलग-अलग हो सकती है.
ऐसे में अगर आप घर से किसी बैंकिंग काम के लिए तो इस लिस्ट को जरूर चेक कर लें, कहीं ऐसा न हो आप बैंक पहुंचे और वहां पर ताला लटका हुआ नजर आए. आरबीआई द्वारा जारी किए गई लिस्ट को आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए (https://rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx) पर क्लिक करके देख सकते हैं.
इन तारीखों पर बैंकों में नहीं होगा काम-काज
ऑनलाइन निपटा सकते हैं बैंकिंग काम बैंकिंग अवकाश (Bank Holiday) विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में होने वाले अन्य आयोजनों पर भी निर्भर करते हैं. यानी ये राज्यों और शहरों में अलग-अलग होते हैं. हालांकि, बैंकों की ब्रांच बंद रहने के बावजूद आप घर बैठे ही बैंकिंग से जुड़े काम ऑनलाइन (Online Banking) कर सकते हैं. ये सुविधा हमेशा की 24x7 चालू रहती है. आप ऑनलाइन ट्रांजैक्शंस जैसे काम आसानी से निपटा सकते हैं.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









