
छत्तीसगढ़: पिछले 4 महीनों में 80 नक्सलियों का सफाया, उग्रवाद की वजह से नागरिकों की मौत में कमी
AajTak
पिछले साल के आखिरी में, नक्सल प्रभावित राज्यों में सुरक्षा स्थिति की विस्तृत समीक्षा के बाद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षा बलों को माओवादियों के खिलाफ सक्रिय रूप से अभियान चलाने का निर्देश दिया था. उनके निर्देश पर एक हाई पॉवर कमेटी का गठन किया गया.
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में इस साल अब तक कम से कम 80 नक्सली मारे गए हैं और 125 से ज्यादा गिरफ्तार किए गए हैं. ये जानकारी गुरुवार को अधिकारियों ने दी है. जानकारी के मुताबिक इस अवधि में 150 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण भी किया है. दो दिन पहले सुरक्षा बलों के साथ भीषण मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गए थे. केंद्रीय गृह मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 2004-14 की तुलना में 2014-23 में देश में वामपंथी उग्रवाद से संबंधित हिंसा में 52 प्रतिशत की गिरावट आई है और मौतों की संख्या 69 फीसदी यानी 6,035 से 1,868 हो गई है.
एजेंसी के मुताबिक दिसंबर 2023 में छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय सरकार के गठन के बाद से, सक्रिय अभियान चलाए गए हैं और कम से कम 80 नक्सलियों का सफाया कर दिया गया है.
पिछले साल के आखिरी में, नक्सल प्रभावित राज्यों में सुरक्षा स्थिति की विस्तृत समीक्षा के बाद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षा बलों को माओवादियों के खिलाफ सक्रिय रूप से अभियान चलाने का निर्देश दिया था. उनके निर्देश पर एक हाई पॉवर कमेटी का गठन किया गया. इसके सदस्यों में पुलिस महानिदेशक, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, सीमा सुरक्षा बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस और खुफिया ब्यूरो के महानिदेशक, माओवाद विरोधी ग्रिड के अधिकारी और अन्य शामिल थे. अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ सक्रिय कार्रवाई का परिणाम अब जमीन पर दिखाई दे रहा है.
मुठभेड़ के दौरान बड़ी मात्रा में हथियार जब्त
मंगलवार को छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाकर्मियों ने राज्य में अब तक की सबसे बड़ी मुठभेड़ में कुछ सीनियर सदस्यों सहित 29 नक्सलियों को मार गिराया. वामपंथी उग्रवाद (LWE) के खिलाफ राज्य की लड़ाई के इतिहास में किसी एक मुठभेड़ में माओवादियों द्वारा मारे गए लोगों की यह सबसे ज्यादा संख्या थी. भीषण गोलीबारी में तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए, जिसके कारण बड़ी मात्रा में हथियार भी जब्त किए गए.
सुरक्षा बलों ने 2014 से माओवादी बहुल इलाकों में शिविर स्थापित करना शुरू कर दिया. 2019 के बाद 250 से ज्यादा ऐसे शिविर स्थापित किए गए. गृह मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, 2014-23 की तुलना में 2004-14 में वामपंथी उग्रवाद की घटनाएं 14,862 से घटकर 7,128 हो गई हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










