
छक्के-चौके की बारिश और रिकॉर्डतोड़ फिफ्टी... फाइनल में अभिषेक शर्मा ने दिखाया 'बीस्ट मोड'
AajTak
अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 18 गेंदों पर अर्धशतक बना दिया. अभिषेक ने मौजूदा टूर्नामेंट में दो अर्धशतक लगाए और कुल 141 रन बनाए.
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का जलवा देखने को मिला. 8 मार्च (रविवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए इस मैच में अभिषेक ने 6 चौके और तीन छक्के की मदद से 21 गेंदों पर 52 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और तीन छक्के शामिल रहे.
अभिषेक शर्मा ने इस दौरान 12 गेंदों पर ही फिफ्टी पूरी कर ली. टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में किसी बल्लेबाज की ये सबसे तेज फिफ्टी रही. अभिषेक ने न्यूजीलैंड के फिन एलन का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में 19 बॉल पर फिफ्टी जमाई थी. अभिषेक को रचिन रवींद्र ने विकेटकीपर टिम सेफर्ट के हाथों कैच आउट कराया.
अभिषेक शर्मा ने इस दौरान संजू सैमसन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी की. इस दौरान भारतीय टीम ने पावरप्ले में ही 92 रन बना दिए. किसी टी20 वर्ल्ड कप मैच के दौरान पावरप्ले में ये संयुक्त रूप से सबसे बड़ा स्कोर रहा. साल 2024 में वेस्टइंडीज ने ब्रिजटाउन में अफगानिस्तान के खिलाफ पावरप्ले में 1 विकेट पर 92 रन बना डाले थे.
टी20 विश्व कप मैच में सर्वोच्च पावर प्ले स्कोर 92/0- भारत बनाम न्यूजीलैंड, अहमदाबाद, 2026 फाइनल 92/1- वेस्टइंडीज बनाम अफगानिस्तान, ब्रिजटाउन, 2024 91/1- नीदरलैंड्स बनाम आयरलैंड, सिलहट, 2014 89/3- इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका, वानखेड़े, 2016 86/1- भारत बनाम नामीबिया, दिल्ली, 2026
♦ देखा जाए तो भारतीय टीम के 100 रन 7.2 ओवरों में ही पूरे हो गए. टी20 वर्ल्ड कप के किसी नॉकआउट मैच में ये सबसे तेज टीम हंड्रेड रहा.
नॉकआउट मैचों में सबसे तेज टीम शतक (टी20 विश्व कप) 7.2 ओवर- भारत बनाम न्यूजीलैंड, अहमदाबाद, 2026 7.5 ओवर- न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका, कोलकाता, 2026 8.1 ओवर- इंग्लैंड बनाम भारत, वानखेड़े, 2026 8.3 ओवर- भारत बनाम इंग्लैंड, वानखेड़े, 2026

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








