
चोर को लगी नींद, मकान मालिक की बेटी के कमरे में सो गया, फिर..
AajTak
चोर चोरी करने के इरादे से घुसा तो वहां AC देखकर वह पिघल गया और फिर बाद में लेटकर सो गया. वह कमरा मकान मालिक की बेटी का निकला.
कभी-कभी चोरी के अजीबोगरीब मामले सामने आते हैं, ऐसा ही एक मामला थाईलैंड से सामने आया है. यहां एक चोर चोरी करने के इरादे से घुसा तो वहां AC देखकर वह पिघल गया और फिर बाद में लेटकर सो गया. वह कमरा मकान मालिक की बेटी का निकला. (All Photos: Fb-tnewssurin) थाइगर डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला थाईलैंड के सेंट्रल प्रांत का है. यहां एक 22 साल का शख्स रात के 2 बजे चोरी के इरादे से एक घर में घुसा. फिर उसे नींद महसूस हुई तो उसने घर के एक कमरे का AC चलाया और वहीं बिस्तर पर सो गया. सुबह जब उस घर का मालिक उठा तो वह हैरान रह गया. कमरे में एक AC चालू थी और एक शख्स लेटा हुआ था. और यह कमरा उसकी बेटी का था, हालांकि, उसकी बेटी घर से बाहर गई हुई थी. मालिक ने खिड़की से बेटी के कमरे में झांका और फिर पुलिस को सूचना दे दी.More Related News













