
चोरी-छिपे न्यूक्लियर टेस्ट के आरोपों पर झल्लाया चीन! ट्रंप को सुना दी खरी-खरी
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर चोरी-छिपे परमाणु हथियार परीक्षण करने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि जब चीन जैसे देश परमाणु परीक्षण कर रहे हैं तो अमेरिका भी यह काम फिर से शुरू करेगा. अब चीन ने ट्रंप के दावों पर प्रतिक्रिया दी है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि चीन चोरी-छिपे परमाणु हथियारों का परीक्षण कर रहा है. ट्रंप के इस दावे से हलचल मच गई जिसके बाद अब चीन ने इस पर प्रतिक्रिया दी है. चीन ने ट्रंप के दावे का पुरजोर खंडन करते हुए कहा है कि वो एक जिम्मेदार परमाणु हथियार संपन्न देश है जो शांतिपूर्ण विकास के लिए प्रतिबद्ध है.
ट्रंप के आरोपों पर चीन की विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि उनका देश परमाणु हथियारों के इस्तेमाल को लेकर 'No First Use' यानी 'पहले इस्तेमाल न करने' की नीति पर कायम है.
माओ ने साफ किया कि चीन की परमाणु नीति पूरी तरह से आत्मरक्षा पर आधारित है और वह कम्प्रिहेन्सिव न्यूक्लियर टेस्ट बैन ट्रीटी (CTBT) की प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए सभी पक्षों के साथ मिलकर काम करने को तैयार है. उन्होंने कहा कि चीन अंतरराष्ट्रीय परमाणु निरस्त्रीकरण और अप्रसार सिस्टम की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है.
माओ निंग ने यह भी आशा जताई कि अमेरिका CTBT के तहत अपनी प्रतिबद्धताओं का पालन करेगा और इस संबंध में ग्लोबल ऑर्डर के नियमों का सम्मान करेगा.
दरअसल, गुरुवार को दक्षिण कोरिया में शी जिनपिंग से मुलाकात से ठीक पहले ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर कहा था कि अमेरिका तीन दशकों में पहली बार परमाणु हथियारों का परीक्षण फिर से शुरू करेगा.
इसके बाद उन्होंने CBS न्यूज के शो '60 Minutes' में अमेरिका के परमाणु परीक्षण फिर से शुरू करने के फैसले को सही ठहराया था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.








