
'चोक नहीं, खूनी पिटाई हुई...', टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में हार के बाद भावुक हुए साउथ अफ्रीकी कोच
AajTak
साउथ अफ्रीकी टीम लगातार सात मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में उतरी थी, लेकिन वो अहम मौके पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई. साउथ अफ्रीकी टीम को न्यूजीलैंड ने ऐसी शिकस्त दी है, जिसे फैन्स काफी समय तक नहीं भूलेंगे.
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को न्यूजीलैंड के हाथों करारी हार झेलनी पड़ी. मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 170 रनों का टारगेट मिला था, जिसे कीवियों ने 12.5 ओवर में ही हासिल कर लिया. साउथ अफ्रीका की इस मैच में ना बैटिंग ठीक रही, ना ही उसकी गेंदबजी में दमखम दिखाई दिया.
सुपर-8 चरण में भारत को हराने वाली साउथ अफ्रीकी टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन न्यूजीलैंड ने एकतरफा मुकाबले में उसे पूरी तरह पछाड़ दिया. मैच के बाद साउथ अफ्रीका के हेड कोच शुकरी कॉनराड ने हार को लेकर बेहद ईमानदार प्रतिक्रिया दी, उन्होंने कहा कि साउथ अफ्रीकी टीम इस मुकाबले में चोक नहीं की, बल्कि खूनी पिटाई (bloody walloping) हुई. उन्होंने कहा कि चोक तभी कहा जाता है जब टीम मुकाबले में हो, लेकिन इस मैच में ऐसा कुछ नहीं था.
यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड से T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में हारकर छलका साउथ अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम का दर्द
शुकरी कॉनरॉड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मुझे नहीं लगता कि आज की हार को चोक कहा जा सकता है. यह तो पूरी तरह से करारी पिटाई थी. 'चोक' कहने के लिए कम से कम मैच में बने रहना जरूरी होता है और हम तो मुकाबले में थे ही नहीं."
'चोकर्स' का टैग नहीं छूटा पीछे साउथ अफ्रीका ने पिछले साल लॉर्ड्स में खेले गए वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर आईसीसी ट्रॉफी जीती थी. उस जीत के बाद माना जा रहा था कि टीम ने ‘चोकर्स’ का टैग पीछे छोड़ दिया है, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में मिली हार ने एक बार फिर बहस छेड़ दी है.
यह भी पढ़ें: सेमीफाइनल में तीसरे अंपायर के फैसले पर मचा बवाल, क्या सच में आउट थे कप्तान एडेन मार्करम?

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.

संजू सैमसन ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में मजाकिया अंदाज में कहा कि अभिषेक शर्मा की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई है कि कभी-कभी भारतीय टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी जलन होने लगती है. उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक अब टीम के सुपरस्टार बन चुके हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि उनका सपना भारत के लिए सभी फॉर्मेट खेलना है.








