
चैम्पियंस ट्रॉफी में किसे कहां फिट करें... टीम इंडिया के लिए माथापच्ची का वक्त, इंग्लैंड से वनडे सीरीज में अब आर या पार
AajTak
गुरुवार से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन वनडे सीरीज के दौरान भारतीय टीम प्रबंधन इस पर पूरी तरह नजर रखेगा. कुछ शीर्ष खिलाड़ियों के फॉर्म और फिटनेस भी बड़ा मुद्दा है. सीरीज का पहला मैच नागपुर में खेला जाएगा.
अब समय आ गया है. टीम इंडिया चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए उचित टीम संयोजन तैयार कर ले. गुरुवार से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही वनडे सीरीज के दौरान भारतीय टीम प्रबंधन इस पर पूरी तरह नजर रखेगा. फॉर्म के लिए जूझ रहे कुछ बड़े खिलाड़ियों के लिए यह सीरीज बेहद अहम है. साथ ही खिलाड़ियों की फिटनेस भी बड़ा मुद्दा है. सीरीज का पहला मैच गुरुवार को नागपुर में खेला जाएगा. यह मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा.
सारी निगाहें रोहित-कोहली के बल्ले पर
कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ी पिछले कुछ समय से रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं और उनके प्रदर्शन पर सभी की निगाहें रहेंगी. यह दोनों स्टार खिलाड़ी पिछले महीने रणजी ट्रॉफी में भी खेले थे, लेकिन उसमें भी असफलता ही उनके हाथ लगी थी. अब वह उस प्रारूप में वापसी करेंगे, जिसमें उन्होंने वर्षों तक अपना दबदबा बनाए रखा था.
इन दोनों दिग्गजों ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में शानदार प्रदर्शन किया था. कोहली ने जहां इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक 765 रन बनाए थे, वहीं रोहित (597 रन) दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे.
वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद यह दोनों खिलाड़ी श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज में खेले थे. रोहित ने इस सीरीज में दो अर्धशतक लगाए थे, जबकि कोहली कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे. इन दोनों का खराब प्रदर्शन टेस्ट क्रिकेट में भी जा रहा, जिससे उनके भविष्य को लेकर अटकलबाजी शुरू हो गई.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैम्पियन बनाने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर इन दिनों अपने परिवार के साथ Singapore में छुट्टियां मना रहे हैं. लंबे और दबाव भरे टूर्नामेंट के बाद यह ब्रेक उनके लिए खास है, जहां वह क्रिकेट से दूर सुकून के पल बिता रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें उनका रिलैक्स और खुशहाल अंदाज़ साफ नजर आ रहा है.

कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए रिंकू सिंह को उपकप्तान बनाकर भविष्य की कप्तानी की ओर संकेत दिया है. अजिंक्य रहाणे कप्तान बने रहेंगे. रिंकू की लगातार ग्रोथ और T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद यह फैसला लिया गया. टीम में बड़े बदलाव हुए हैं, जबकि आंद्रे रसेल को सम्मान देते हुए उनकी जर्सी नंबर 12 रिटायर कर दी गई है.











