चुनाव प्रचार में AI के बढ़ते इस्तेमाल पर चुनाव आयोग सतर्क, डीपफेक और फर्जी कंटेंट पर बनेगी गाइडलाइन
AajTak
फ्यूचर शिफ्ट लैब्स की वैश्विक रिपोर्ट के अनुसार, 2024 के लोकसभा चुनाव में एआई का दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल हुआ. यानी चुनाव प्रचार के विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों पर आधुनिकतम तकनीक का 80% इस्तेमाल किया गया. दुनिया के 74 देशों के चुनाव प्रचार का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की गई. उसमें भारत अव्वल नंबर पर है. रिपोर्ट के मुताबिक देश में 5 करोड़ से ज्यादा रोबोकॉल्स AI तकनीक आधारित डीपफेक के जरिए की गईं.
अब चुनाव प्रचार के लिए विज्ञापन सहित अन्य चुनावी कंटेंट तैयार करने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की तेजी से बढ़ती भूमिका के मद्देनजर चुनाव आयोग बहुत सतर्क है. अब इसका दुरुपयोग रोकने और तकनीक के सकारात्मक बेहतर इस्तेमाल के लिए आयोग के विशेषज्ञ गाइडलाइन भी तैयार कर रहे हैं. अगले कुछ हफ्तों में इसे जारी किया जा सकता है.
इस गाइड लाइन की पहली झलक बिहार विधानसभा चुनाव में दिख सकती है. निर्वाचन आयोग में उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक प्रस्तावित गाइडलाइन में राजनीतिक दलों, मीडिया संस्थानों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को AI जनरेटेड कंटेंट का स्पष्ट खुलासा करना अनिवार्य होगा.
डीपफेक वीडियो के लिए बनेंगे सख्त प्रावधान
खासतौर पर डीपफेक और फर्जी वीडियो/ऑडियो पर पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए इसमें सख्त प्रावधान किए जा रहे हैं. चुनाव प्रचार में डेटा एनालिटिक्स और व्यक्तिगत डेटा के इस्तेमाल के मानक भी होंगे. चुनाव से संबंधित मोबाइल एप्स और डिजिटल कैंपेन टूल्स में डाटा की पारदर्शिता और गोपनीयता सुनिश्चित करने पर जोर रहेगा.
2024 लोकसभा चुनाव हुआ में हुआ सबसे ज्यादा AI का इस्तेमाल
फ्यूचर शिफ्ट लैब्स की वैश्विक रिपोर्ट के अनुसार, 2024 के लोकसभा चुनाव में एआई का दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल हुआ. यानी चुनाव प्रचार के विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों पर आधुनिकतम तकनीक का 80% इस्तेमाल किया गया. दुनिया के 74 देशों के चुनाव प्रचार का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की गई. उसमें भारत अव्वल नंबर पर है. रिपोर्ट के मुताबिक देश में 5 करोड़ से ज्यादा रोबोकॉल्स AI तकनीक आधारित डीपफेक के जरिए की गईं.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.