
चीन से तनातनी के बीच Hsinchu Airbase ताइवान के लिए क्यों है अहम, देखें ग्राउंड रिपोर्ट
AajTak
अमेरिका नेता नैंसी पेलोसी ने पिछले महीने ताइवान का दौरा किया था. दौरे के बाद चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग पर ताइवान के खिलाफ कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है. चीन और ताइवान के बीच युद्ध की आशंका से दुनिया सहमी हुई है. ऐसा कहा जा रहा है कि अगर चीन ने ताइवान पर हमला किया तो सबसे पहले उस द्वीप को निशाना बनाया जाएगा, जिसे तीन बार हमला करने के बावजूद चीन कभी जीत नहीं सका.
चीन और ताइवान के रिश्ते तल्ख होते जा हैं. चीन लगातार ताइवान की घेराबंदी कर रहा है. साउथ और नॉर्थ चाइना सी में वह सैन्य अभ्यास भी कर रहा है. चीन अपने फाइटर जेट ताइवान की सीमा में भेजकर उसे डरा भी रहा है. हालांकि ताइवान सरकार अलर्ट पर है. उसने भी हमले जैसी स्थितियों का सामने करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है. ऐसे हालात के बीच ताइवान के Hsinchu air base की सुरक्षा को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है.
ताइवान पहुंचीं आजतक की रिपोर्टर ने बताया कि ताइवान की एयरपोर्स के पास मौजूदा समय में सात टैक्टिकल्स फाइटर विंग्स हैं, जिनमें से लड़ाकू विमान F16, FCK1, F5E, मिराज 2000 शामिल हैं. ये विमान Hsinchu air base से ऑपरेट होते हैं. यह एयरबेस ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में ताइवान के लिए Hsinchu air base पर बहुत ज्यादा जरूरी हो जाता है.
चीन के तेवर को देखते हुए 2020 में ताइवान की सरकार ने इस एयरबेस को रिपेयर कर लिया था. ताइवान के एयर सिक्योरिटी सिस्टम पर नजर रखने के लिए इसी एयरबेस से फिराज 2000 उड़ाने भरते हैं. यह एयरबेस चीन में सिर्फ 9 किमी. दूर है. ऐसे में अगर चीन मात्सु द्वीप पर कब्जा करने की कोशिश करता या किनमेन मात्सु द्वीप को ब्लॉक करने की कोशिश करता है तो Hsinchu air base क्रिटिकल हो जाएगा क्योंकि मात्सु द्वीप को बचाने के लिए इसी एयरबेस से लड़ाकू विमान उड़ान भरेंगे.
ताइवान ने बढ़ाया अपना रक्षा बजट
चीन के साथ तनाव के बीच ही ताइवान ने अपना रक्षा बजट बढ़ा दिया है. ताइवान ने साल 2023 के लिए रक्षा बजट में 13.9 फीसदी का इजाफा किया है. यह अब 17.3 अरब डॉलर तक पहुंच गया है. निक्केई एशिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रस्तावित बजट में 108.3 न्यू ताइवान डॉलर नए एडवांस्ड जेट, समुद्री सुरक्षा और हवाई युद्ध क्षमता बढ़ाने के लिए रखे गए हैं. कुल रक्षा बजट 586.3 न्यू ताइवान डॉलर (NTD) तक पहुंच गया है. इस बजट को पास होने के लिए संसद में भेजा जाएगा जिसका सत्र अगले महीने से शुरू हो रहा है.
चीन से बस दो किमी दूर है किनमेन द्वीप

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









