
चीनी एयरलाइन में शादीशुदा एयर होस्टेस अब बनीं 'आंटी', मचा बवाल
AajTak
चीन की बजट एयरलाइन स्प्रिंग एयरलाइंस ने 25 से 40 वर्ष की विवाहित महिलाओं और माओं के लिए एयर होस्टेस की भर्तियां निकाली हैं. इस कदम की तो तारीफ हो रही है लेकिन कंपनी जिस टाइटल (एयर आंटी) से ये भर्तियां करने जा रही है, उस पर विवाद खड़ा हो गया है.
एक चीनी एयरलाइन ने विवाहित महिलाओं और माओं को एयर होस्टेस के रूप में भर्ती करने की घोषणा कर विवाद खड़ा कर दिया है. दरअसल, कंपनी ने इन कर्मचारियों को 'एयर आंटी' कहने का प्रस्ताव रखा है जिससे लोग बेहद नाराज हुए हैं. लोगों का कहना है कि सभी एयर होस्टेस, चाहें वो शादीशुदा हों या न हों, के लिए एक ही पदनाम यानी टाइटल का इस्तेमाल होना चाहिए. लोग कह रहे हैं कि शादीशुदा और बच्चे वाली एयर होस्टेस के लिए 'एयर आंटी' शब्द का प्रयोग अपमानजनक है.
22 अक्टूबर को शंघाई स्थित चीन की पहली बजट एयरलाइन 'स्प्रिंग एयरलाइंस' ने एयर आंटी पदों के लिए आवेदन मंगाए. कंपनी ने कहा कि वो 25 से 40 साल की महिलाओं की तलाश कर रही है, जो विवाहित हों या जिनके बच्चे हों.
कंपनी की घोषणा के मुताबिक, आवेदन करने वाली महिलाओं के पास कम से कम बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए, उनकी लंबाई 162 से 174 सेंटीमीटर के बीच होनी चाहिए और उन्हें कस्टमर सर्विस का अनुभव होना चाहिए.
हांगकांग स्थित अखबार 'साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट' के मुताबिक, ये पद शंघाई और उत्तर-पश्चिमी शहर लानझोउ के लिए हैं और कंपनी 30 से 60 महिलाओं की भर्ती करने की प्लानिंग कर रही है. आमतौर पर, चीन की एयरलाइंस 18 से 25 साल की उम्र के बीच की फ्लाइट अटेंडेंट्स को नियुक्त करती हैं.
एक रिक्रूटमेंट मैनेजर ने चाइना न्यूज सर्विस को बताया कि तथाकथित 'एयर आंटियां' अपने जीवन के अनुभव और सहानुभूति के कारण बच्चों और बुजुर्ग यात्रियों की बेहतर देखभाल कर सकती हैं.
स्प्रिंग एयरलाइंस ने कहा कि यह कदम महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और वर्कफोर्स को बड़ा करने की उसकी पहल का हिस्सा है. चीन में महिलाओं की सेवानिवृत्ति की कानूनी आयु आमतौर पर 50 वर्ष होती है.

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.

कोलंबिया में एक विमान क्रैश हो गया, हादसे में मरने वालों की संख्या 66 हो गई है. कोलंबिया वायुसेना का विमान हरक्यूलिस सी-130 विमान रनवे से उड़ान भरते समय क्रैश कर गया. कोलंबियाई वायु सेना के विमान हादसे के बाद तुरंत बचावकर्मी मौके पर पहुंचे और अभियान शुरू किया. जानकारी के मुताबिक विमान में 125 लोग सवार थे.











