
चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठी, क्या BJP मानेगी? कांग्रेस बोली- 'कम से कम…'
ABP News
Bihar Next CM: एलजेपी रामविलास के सांसद अरुण भारती का कहना है कि वो चिराग पासवान को बिहार के मुखिया के रूप में देखना चाहते हैं. हालांकि उन्होंने इसे अपना निजी राय बताया.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर दिया है. इसके साथ ही दूसरा सवाल उठने लगा है कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस बीच एलजेपी रामविलास की ओर से बड़ा बयान आया है. पार्टी के सांसद अरुण भारती ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि वह चिराग पासवान में भविष्य देखते हैं.
इस सवाल पर कि क्या चिराग मुख्यमंत्री हो सकते हैं. इस पर अरुण भारती ने कहा, "मैं कहना चाहूंगा कि ये बातें गठबंधन के अंदर गठबंधन के बड़े नेता मिलकर तय करेंगे. उसके बाद ही फैसला किया जाएगा. मेरा निजी विचार है कि मैं अपने नेता चिराग पासवान को बिहार के बड़े नेता के रूप में देखना चाहता हूं. उनको बिहार के मुखिया के रूप में देखना चाहता हूं." हालांकि अरुण भारती ने इसे अपना निजी राय बताया लेकिन सवाल है कि क्या बीजेपी कभी मानेगी? यह देखने वाली बात होगी.
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर कहा कि उन्होंने ही इच्छा व्यक्ति की और एनडीए के जितने भी घटक दल हैं सभी ने इस बात को मानते हुए आगे की इस यात्रा के लिए सभी ने सहयोग किया. जंगलराज से बिहार को निकालकर लाने वाले नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना एक युग का अंत हो रहा है तो दूसरे युग की शुरुआत हो रही है. एलजेपी रामविलास उनको बधाई देती है.
यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, 'जब बिहार निराशा और…'













