
चिट्ठी, चैट, लाश के टुकड़े और कातिल की नोटबुक... अब खुलेंगे श्रद्धा वॉल्कर मर्डर केस के सारे राज
AajTak
ऐसा लग रहा है कि श्रद्धा मर्डर केस सुलझ गया है. दिल्ली पुलिस को सबूत मिल गए हैं. श्रद्धा के जिंदा लौट आने की उम्मीद खत्म हो गई है. आफताब ने ही किया था श्रद्धा का मर्डर. अदालत में जज के सामने आफताब ने किया कबूल. कहा- गुस्से में हो गया कत्ल.
Shraddha Walker Murder Case: श्रद्धा के जिंदा होने या लौट आने की तमाम उम्मीदें अब मुर्दा हो गई हैं. दिल्ली पुलिस ने पहली बार एक लिखित बयान के जरिए अदालत को बताया है कि उसने श्रद्धा की लाश के टुकड़ों की कुछ हड्डियां और जबड़े का कुछ हिस्सा बरामद कर लिया है. पुलिस ने अदालत को यह भी बताया कि आफताब के घर से एक नोटबुक बरामद हुई है. उस नोटबुक में आफताब ना सिर्फ लाश के टुकड़ों का हिसाब रख रहा था, बल्कि ये भी लिखता था कि उसने लाश के किस टुकड़े को कहां फेंका.
आफताब ने कबूल किया जुर्म अब ऐसा लगा रहा है कि श्रद्धा मर्डर केस सुलझ गया है. दिल्ली पुलिस को सबूत मिल गए हैं. श्रद्धा के जिंदा लौट आने की उम्मीद खत्म हो गई है. आफताब ने ही किया था श्रद्धा का मर्डर. अदालत में जज के सामने आफताब ने किया कबूल. कहा- गुस्से में हो गया कत्ल. वो नोट बुक में लिखता था लाश के टुकड़ों का हिसाब. नक्शा बना कर फेंकता था लाश के टुकड़े.
पुलिस ने कोर्ट को दी बरामदगी की जानकारी एक लेटर दिल्ली पुलिस ने साकेत कोर्ट में जज के सामने रखा. वो एक रिमांड लेटर था. दरअसल, मंगलवार को आफताब की पांच दिन की पुलिस हिरासत खत्म हो रही थी. लिहाजा पुलिस ने इस अर्जी के जरिए अदालत से आफताब की चार दिनों की और पुलिस हिरासत की मांग की. अगले चार दिनों के लिए आफताब की पुलिस हिरासत क्यों चाहिए, इसका जवाब पुलिस को अदालत में देना था. और इसी जवाब के साथ पुलिस ने पहली बार रिकॉर्ड पर ये कबूल किया कि श्रद्धा की लाश के टुकड़े, कुछ हड्डियां और जबड़े का कुछ हिस्सा पुलिस बरामद कर चुकी है.
फिर पुलिस हिरासत में आफताब बाकी बचे हिस्से और आरी को बरामद करने के लिए चार दिनों की रिमांड और चाहिए. अदालत ने दिल्ली पुलिस की इस अर्जी को मंजूर कर लिया और आफताब को चार दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया. दो किश्तों में पांच-पांच दिन की पुलिस हिरासत खत्म होने के बाद अब दिल्ली पुलिस के पास आफताब को अपनी हिरासत में रखने के लिए सिर्फ चार ही दिन बचे हैं. क्योंकि पुलिस हिरासत की मियाद 14 दिन ही होती है. हालांकि पिछली बार की तरह ही इस बार भी आफताब को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अदालत के सामने पेश किया गया था.
कबूलनामा और नोटबुक इसी पेशी के दौरान आफताब ने जज के सामने ये कबूल किया कि श्रद्धा का कत्ल उसी ने किया और ये कत्ल उसने गुस्से में अचानक किया था. हालांकि आफताब का ये इकरार-ए-जुर्म कहीं कोर्ट के रिकॉर्ड पर नहीं लिखा गया. रिमांड लेटर के जरिए दिल्ली पुलिस ने अदालत के सामने दो सनसनीखेज खुलासे किए. पहला ये कि आफताब के घर से एक रफ साइट प्लान मिला है. साथ ही एक नोट बुक भी मिला है. पुलिस के हाथ जो रफ साइट प्लान लगा है, उसमें कुछ नक्शे, ड्राइंग और जगहों के नाम लिखे हैं. इनमें महरौली के जंगल, मैदानगढ़ी, मैदानगढ़ी का तालाब, महरौली का सौ फुटा रोड और गुरुग्राम की डीएलएफ फेस-3 की कुछ जगहों के नाम लिखे हैं.
तालाब में सबूत की तलाश पुलिस को पुख्ता यकीन है कि आफताब ने इन्हीं जगहों पर श्रद्धा की लाश के टुकडे और हथियारों को ठिकाने लगाया है. इसी नक्शे के हाथ लगने के बाद पुलिस की टीम पहली बार महरौली से जंगल से निकल मैदानगढ़ी के तालाब तक पहुंची थी. तालाब में तलाशी का काम गोताखोरों की मदद से भी शुरू हो रहा है. रफ नक्शे में दिल्ली के अलावा गुरुग्राम की डीएलएफ फेस-3 का भी जिक्र है. पुलिस को शक है कि आफताब ने लाश के टुकड़े करनेवाली आरी और ब्लेड को गुरुग्राम में ही डीएलएफ फेस-3 की झाड़ियों में फेंका है. जबकि चापड़ महरौली के सौ फुटा रोड पर मौजूद एक कूडेदान में फेंका था. कत्ल के बाद श्रद्धा के कपड़े आफताब ने छतरपुर पहाड़ी के कूडा गाड़ी में फेंका था.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








