
चाहे कितने भी छक्के मार लो... टूट नहीं सकता इस नेपाली क्रिकेटर का वर्ल्ड रिकॉर्ड
AajTak
नेपाली टीम आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान एशियाई परिस्थितियों में विपक्षी टीमों को चौंका सकती है. नेपाल की टीम में दीपेंद्र सिंह ऐरी, रोहित पौडेल और संदीप लामिछाने जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल है. दीपेंद्र तो ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुके हैं, जो टूट नहीं सकता.
आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत होने में अब बेहद कम वक्त बचा है. आगामी टी20 वर्ल्ड कप 7 फरवरी से लेकर 8 मार्च तक भारत और श्रीलंका की सहमेजबानी में खेला जाना है. इस वर्ल्ड कप में कुल 20 टीमें हिस्सा लेने जा रही हैं, जिसमें नेपाल का भी नाम शामिल है.
आगामी विश्व कप में 15 सदस्यीय नेपाली टीम की कप्तानी रोहित पौडेल करेंगे. नेपाल को को आगामी विश्व कप लिए ग्रुप-सी में रखा गया है. इस ग्रुप में इटली, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड की टीम्स भी हैं. नेपाली टीम अपने चारों लीग मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी. उसका शुरुआती मुकाबला 8 फरवरी को इंग्लैंड से होना है. फिर नेपाली टीम क्रमश: इटली, वेस्टइंडीज और इटली का सामना करेगी.
देखा जाए तो टी20 इंटरनेशनल में नेपाली खिलाड़ियों के पास अच्छा खासा अनुभव है. नेपाल की तरफ से टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन दीपेंद्र सिंह ऐरी ने बनाए हैं. दीपेंद्र के नाम पर 90 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 32.06 के एवरेज से 1956 रन दर्ज हैं. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 10 अर्धशतक निकले. इनके बाद कुशल भुरतेल और आसिफ शेख हैं, जिन्होंने अबतक 70 और 68 मैचों में क्रमश: 1807 एवं 1639 रन बनाए हैं.
...जब दीपेंद्र ने रच दिया था इतिहास क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक दीपेंद्र सिंह ऐरी ने ही लगाया हुआ है. दीपेंद्र ने हांगझोउ एशियन गेम्स 2023 में मंगोलिया के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में सिर्फ 9 गेंदों पर फिफ्टी जड़ी थी. यानी कोई बल्लेबाज यदि लगातार 9 गेंदों पर 9 छक्के भी जड़ देता है तो वो केवल दीपेंद्र के रिकॉर्ड की बराबरी कर पाएगा, लेकिन उसे तोड़ नहीं सकता. दाएं हाथ के बैटर दीपेंद्र किसी टी20I मैच के दौरान एक ओवर में छह छक्के जड़ने का भी कारनामा कर चुके हैं.
मंगोलिया के खिलाफ उस मुकाबले में नेपाल ने तीन विकेट पर 314 रन बनाए थे, जो तब टी20 इंटरनेशनल का सबसे बड़ा स्कोर था. बाद में जिम्बाब्वे ने अक्टूबर 2024 में गाम्बिया के खिलाफ 344/4 का स्कोर बनाकर ये रिकॉर्ड तोड़ दिया था. मंगोलिया के विरुद्ध उसी मैच में कुशल मल्ला ने 34 गेंदों पर शतक जड़ा था, जो तब टी20 इंटरनेशनल का सबसे तेज शतक था. फिलहाल यह रिकॉर्ड एस्टोनिया के साहिल चौहान (27 गेंद) के नाम है.
गेंदबाजों की बात करें तो स्पिनर संदीप लामिछाने टी20 इंटरनेशनल में नेपाल के सबसे सफल गेंदबाज हैं. संदीप ने 67 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 12.05 की औसत से 129 विकेट लिए हैं. करण केसी ने 85 मुकाबलों में 106 और सोमपाल कामी ने 86 मैचों में 81 विकेट चटकाए हैं.

14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.

IPL 2026 से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उथप्पा का मानना है कि इस सीजन में सूर्यवंशी के लिए चुनौती बढ़ेगी क्योंकि अब विरोधी टीमें उनके खेल को समझ चुकी हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि यह सीजन युवा बल्लेबाज के लिए सीखने वाला होगा.









